{"_id":"56983d0f0d8b4bcaf36fa38c54df60b8","slug":"fire-in-chandigarh-order-to-investigate-the-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में आग: घटना की जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में आग: घटना की जांच के आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 09 Jun 2014 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईईएलआईटी में रविवार रात को आग लगने के बाद बिल्डिंग के ढहने की घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा के आदेश पर यूटी के कार्यवाहक उपायुक्त और नगर निगम के आयुक्त विवेक प्रताप सिंह ने सोमवार को चंडीगढ़ की एडीसी तन्वी गर्ग की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया।
सात सदस्यीय कमेटी को इस घटना के कारणों की जांच करने के साथ-साथ आसपास की इमारतों को खतरे के बारे में जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया है।
कमेटी में नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त सुनील भाटिया, यूटी के चीफ इंजीनियर एसके चड्ढा, नगर निगम के चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद, नगर निगम के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (सड़क) इंद्रजीत गुलाटी, स्टेशन फॉयर ऑफिसर एमएल शर्मा और डीएसपी सेंट्रल आशीष कपूर शामिल हैं।
विज्ञापन
कमेटी को तकनीकी विशेषज्ञों की सेवाएं लेने की छूट दी गई है। यूटी के गृह सचिव अनिल कुमार ने कहा कि इस पूरी घटना की जांच कराई जाएगी।