फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire destroys daughter's farewell dreams and belongings

Chandigarh News: आग ने बेटी के विदाई के सपने और सामान को किया खाक

Fri, 12 Apr 2024 02:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Fire destroys daughter's farewell dreams and belongings
चंडीगढ़। एक मां द्वारा अपनी बेटी की शादी के लिए रखे सामान झुग्गी में लगी आग में स्वाहा हो गए। इससे एक मां के सपने और बेटी के अरमान धरे के धरे रह गए। बीते बुधवार सुबह इंडस्ट्रियल एरिया में बनी संजय लेबर कॉलोनी में सुबह के वक्त आग लगी थी, जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा झुग्गियां पूरी तरह जल गईं। इनमें से एक झुग्गी रीना नामक महिला की थी, जिनकी बेटी की 28 अप्रैल को बिहार के नवादा में अकबरपुर में शादी होनी थी। फिलहाल शादी टल गई है। चंडीगढ़ की कोठियों में झाड़ू-पोछा लगाकर पैसे जुटा कर रीना बेटी की शादी के लिए काफी समय से सामान इकट्ठा कर रही थी। यह सामान पुराना न हो इसलिए उसे उसी गत्ते की पैकिंग में ही रख ऊपर से कपड़े से ढंक उसने झुग्गी में बांध कर रखा हुआ था। जिन झुग्गियों में यह सामान था वह तीनों जल कर राख हो गई। रीना ने अपने परिवार समेत 18/19 अप्रैल को बस से सामान लेकर निकलना था।
विज्ञापन

उनके पति भतेंद्र कुमार मजदूरी करते हैं। दो बेटियों और एक बेटे के परिवार वाले इस गरीब दंपती पर अब बेटी की शादी के पूरा करने का संकट खड़ा हो गया है और 28 अप्रैल के लिए तय शादी को कैंसिल करना पड़ रहा है। बुधवार सुबह लगभग 8 बजे जब यह वारदात घटी तब रीना सेक्टर 27 की कोठी में काम पर गई हुई थी और जब जानकारी पाकर वह लौटी तो सबकुछ खत्म हो चुका था। रीना ने बताया कि बेटी की शादी के लिए जोड़ी गई सिलाई मशीन, टीवी, फ्रिज, कपड़ा आदि जल गया। वहीं झुग्गी में कुछ गहने भी रखे थे जो नहीं मिले।
विज्ञापन

पड़ोसी ने खाट दी तो कटी रात
रीना की रात पड़ोसी द्वारा दी खाट पर कटी। वहीं पड़ोसियों के दिए कपड़े पाकर रीना और उसका परिवार गुजारा कर रहा है। कॉलोनी के प्रधान से उन्हें दो हजार रुपये की मदद मिली। अब जल चुकी झुग्गी के पास ही खुले आसमान के नीचे रीना और बाकी पीड़ित जीने को मजबूर हैं। कॉलोनी में झुग्गियों में आग लगने की इस घटना में आधा दर्जन से ज्यादा झुग्गियां पूरी तरह से जल कर राख हो गई हैं। आग लगने की सूचना पाकर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के दमकल विभाग से दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया था। झुग्गियां पूरी तरह से जल कर राख हो गई हैं। मौके पर स्थानीय पुलिस ने भी आकर घटना का जायजा लिया। इस कॉलोनी में लगभग दो हजार झुग्गियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed