{"_id":"f7478e213a2fded49888c1cc7c05ff63","slug":"fire-brokeout-in-briefcase-factory-in-yamunanagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी में आग, फायरकर्मियों के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी में आग, फायरकर्मियों के छूटे पसीने
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Thu, 14 Aug 2014 10:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंग गली में स्थित अटैची बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाने में दमकल कर्मचारियों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन
गली छोटी होने के कारण दमकल की गाड़ियां अंदर नहीं पहुंच सकीं। जिस कारण दमकल कर्मचारियों को गली के बाहर गाड़ी को खड़ी कर फैक्टरी तक पाइप ले जाकर आग पर काबू पाना पड़ा।
घटना रेलवे रोड स्थित राजाराम गली में स्थित एक अटैची फैक्टरी और गोदाम में हुई। दमकल कर्मचारियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। फैक्टरी संचालकों के अनुसार आग वेस्ट मैटीरियल में लगी थी। गनीमत यह रही कि आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित यमुना स्टोर संचालक रविंद्र सिंह और यशपाल सिंह ने फायर ब्रिगेड को बताया कि स्टोर के साथ लगती राजाराम गली में उनकी यमुना अटैची सेंटर के नाम से फैक्टरी है और वहीं उन्होंने गोदाम बनाया हुआ है।
विज्ञापन
शाम करीब चार बजे उन्हें फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारियों ने वेस्ट मैटीरियल से धुआं उठने की सूचना दी। जिस पर उन्होंने मौके पर पहुंच कर देखा तो कचरे में आग लगी हुई थी।
उन्होंने फैक्टरी के मजदूरों के साथ अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए और आग बढ़ती गई। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
तंग गली बनी परेशानी
फायर ऑफिसर गुलशन कालड़ा ने बताया कि फैक्टरी रेलवे रोड स्थित यमुना स्टोर की साथ लगती तंग गली में करीब 100 सवा सौ फीट अंदर है। जिसमें दो पहिया के अलावा कोई वाहन नहीं जा सकता। आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। जिस कारण दमकल वाहन को गली के बाहर रोड पर खड़ा कर और पाइप को फैक्टरी तक ले जाया गया। जिसके बाद कर्मचारियों ने आग पर काबू पाना शुरू किया।
लग गया तीन घंटे से ज्यादा समय
फायर आफिसर कालड़ा के अनुसार तंग गली में फैक्टरी होने के कारण उन्हें काफी परेशानी हुई। आग पर एक बार में एक ही तरफ से पानी की बौछार की जा सकती थी। जिस कारण आग पर काबू पाने में तीन घंटे से ज्यादा समय लगा। वहीं गली के प्रवेश पर दमकल यान मोड़ कर लिया गया ताकि पानी का पाइप आसानी तक घटना स्थल तक पहुंच सके। इस दौरान एक वाहन में पानी खत्म होने पर और दूसरे को उस स्थान पर लगाने तक कर्मचारियों इंतजार करना पड़ा।
छह गाड़ियां बुलाई गईं
आग पर काबू पाने के लिए एक के बाद छह गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। तंग गली में गाड़ी न जा पाने के कारण पानी और समय दोनों की बर्बादी हुई। आखिर में छह गाड़ियों की मदद से तीन घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया गया।