{"_id":"680be14cef1f82659104ed3e","slug":"fire-broke-out-in-the-office-of-an-insurance-company-causing-panic-chandigarh-news-c-16-pkl1043-692868-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय में लगी आग, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय में लगी आग, मचा हड़कंप
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-34 के इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय में शुक्रवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने से फाइलें, रिकॉर्ड, एसी, कम्प्यूटर, प्रिंटर, सीलिंग फैन और अन्य सामान जल गया।
दमकल विभाग को सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली कि सेक्टर-34 में स्थित एससीओ नंबर 332 और 334 में नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के दफ्तर में सेकंड फ्लोर में आग लग गई। इस दौरान संबंधित फायर स्टेशन से तुरंत दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं, सेक्टर-38 से थर्मल इमेजिंग कैमरा (टीआईसी) मंगवाया गया। इससे आग कहां तक फैली है उसका पता लगाया गया।