फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire broke out in the guest house, two died due to suffocation

Chandigarh News: सभी केंद्र... गेस्ट हाउस में लगी आग, दम घुटने से दो की माैत

Thu, 10 Oct 2024 09:01 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 09:01 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the guest house, two died due to suffocation
नोट : उत्तर प्रदेश के बलिया एवं बनारस के विशेष ध्यानार्थ।
विज्ञापन

एसी में शाॅर्ट सर्किट से लगी थी आग, पुलिस ने गेस्ट हाउस किया सील


संवाद न्यूज एजेंसी

लुधियाना। बस स्टैंड के पास बने रायल गेस्ट हाउस में वीरवार सुबह आग लग गई। आग के साथ पैदा हुए धुएं के कारण दम घुटने से गेस्ट हाउस में सो रहे दो लोगों की माैत हो गई। इसके अलावा दो लोगों की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिन्हें शाम को छुट्टी दे दी गई। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के मक्खनपुर खीरी (जिला बलिया) निवासी बलजिंदर सिंह (29) और पंजाब के डेहलो के गांव रणिया निवासी राजपाल काैर (50) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है दोनों प्रेमी युगल थे। एसी में शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है।
पुलिस ने बताया कि जवाहर नगर कैंप की ओर रॉयल गेस्ट हाऊस बना है। वीरवार सुबह अचानक से गेस्ट हाऊस के खाली कमरे में आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी फैल गई कि पूरा गेस्ट हाउस धुएं से भर गया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं, अंदर फंसे लोगों को भी बाहर निकालने का प्रयास किया। इस दाैरान दो लोगों को बाहर निकाला गया, जिन्हें तबीयत खराब होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, दूसरी मंजिल पर फंसे बलजिंदर और राजपाल काैर को भी बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश से बस लेकर लुधियाना आता था बलजिंदर
जांच अधिकारी एएसआई सोना सिंह ने बताया कि बलजिंदर बस में काम करता है और उत्तरप्रदेश से बस लेकर लुधियाना आता है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात राजपाल कौर से बस में हुई थी। यहीं से दोनों की दोस्ती हुई। पुलिस ने बताया कि गेस्ट हाउस के रिकाॅर्ड के अनुसार दोनों ने रात को ही यहां कमरा लिया था। इसके बाद से वे दोनों बाहर नहीं आए और सुबह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन
गेस्ट हाऊस को फिलहाल सील कर दिया है। दोनों मृतकों के परिवार वालों को सूचना दे दी है। बलजिंदर के परिवार वाले वहां से निकल चुके है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा।
-विजय कुमार, एसएचओ, डिविजन थाना-पांच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed