{"_id":"645a90b8f56539c1a2029878","slug":"fire-broke-out-in-residence-of-former-chief-minister-bhupinder-hooda-in-chandigarh-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा की कोठी में लगी आग, दीपेंद्र के कमरे का यह सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा की कोठी में लगी आग, दीपेंद्र के कमरे का यह सामान जला
Wed, 10 May 2023 12:06 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 10 May 2023 12:06 AM IST
सार
मौके पर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और सेक्टर-17 दमकल विभाग से गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया। कमरे में लगा एसी, सीलिंग फैन और दीवारों पर लगी तस्वीरें आग की चपेट में आकर खराब हो गईं। आग दूसरे कमरे की ओर भी बढ़ने लगी थी, हालांकि काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पंचकूला के सेक्टर-7 स्थित सरकारी आवास की पहली मंजिल पर मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। पूर्व सीएम के बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा के कमरे के एसी में अचानक शार्ट-सर्किट होने से यह आग भड़की।
विज्ञापन
घटना दोपहर लगभग 1:30 बजे की है। इस समय पूर्व सीएम और उनके बेटे घर पर नहीं थे। उनका स्टाफ उनके आने के इंतजार में एसी ऑन कर नीचे आ गया था। कमरे में धुंआ निकलता देख स्टाफ ने अपने स्तर पर आग को काबू करने का प्रयास किया और दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
मौके पर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और सेक्टर-17 दमकल विभाग से गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया। कमरे में लगा एसी, सीलिंग फैन और दीवारों पर लगी तस्वीरें आग की चपेट में आकर खराब हो गईं। आग दूसरे कमरे की ओर भी बढ़ने लगी थी, हालांकि काबू पा लिया गया।
विज्ञापन