फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire Broke out in cabin of truck in khanna

Khanna: पेट्रोल पंप के बाहर ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान, समराला रोड पर हादसा

Sat, 03 Feb 2024 12:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 03 Feb 2024 12:54 PM IST
सार

आग की लपटें बाहर तक फैल रही थी। दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि ट्रक का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ सिर्फ केबिन का ही नुकसान हुआ है, हालांकि अगर आग इंजन तक पहुंच जाती तो काफी नुकसान हो सकता था
 

विज्ञापन
Fire Broke out in cabin of truck in khanna
ट्रक के केबिन में लगी आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

खन्ना में देर रात समराला रोड पर बने एक पेट्रोल पंप के बाहर खड़े ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई। ट्रक ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई। वहीं पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने दमकल विभाग को फोन किया, जिन्होंने आकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दे रात ट्रक लोहे की पत्तियां लेकर मंडी गोबिंदगढ़ से जालंधर की ओर जा रहा था। खन्ना के समराला रोड पुल के पास बने पेट्रोल पंप के बाहर ट्रक रुक गया। जब ड्राइवर ने उसे दोबारा स्टार्ट करना चाहा तो अचानक केबिन में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि ड्राइवर ने ट्रक से कूद कर कर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे फायर अधिकारियों ने कहा कि सबसे पहले उन्होंने पेट्रोल पंप को सुरक्षित किया, उसके बाद आग पर काबू पाया। समय रहते सूचना मिल गई जिससे ज्यादा नुकसान होने से बच गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed