{"_id":"6844a325eed2c36c8f04c0f2","slug":"fire-broke-out-in-budail-market-due-to-short-circuit-in-electricity-wires-chaos-ensued-chandigarh-news-c-16-pkl1091-731420-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बुड़ैल की मार्केट में बिजली की तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से आग, अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बुड़ैल की मार्केट में बिजली की तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से आग, अफरा-तफरी
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-45 बुड़ैल के केशोराम कांप्लेक्स की गली नंबर-9 में एक दुकान में शनिवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अर्जन शूज होलसेलर नामक दुकान में बिजली की तारों में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। यह वही मार्केट है, जहां पंजाब, हरियाणा और हिमाचल से व्यापारी होलसेल सामान खरीदने आते हैं।
दमकल विभाग की ओर से एक वाटर टेंकर और एक मोटरसाइकिल यूनिट मौके पर पहुंची। हालांकि दुकानदारों ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया। इस मार्केट में 1 जून को भी आगजनी की घटना हो चुकी है। आग से कोई जानी या भारी माली नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लगातार दो घटनाओं से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति रोष है। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार बिजली की जर्जर तारों को बदलवाने के लिए प्रशासन और बिजली विभाग से शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
स्थानीय दुकानदारों और व्यापारी एकता मंच के प्रधान सुशील जैन ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह विरोध प्रदर्शन करेंगे। सुशील जैन ने बताया कि पांच साल पहले एक दुकान की तीनों मंजिल जाकर राख हो गई थी और दुकानदार का लाखों रुपये का सामान जल गया थ। जैन ने कहा कि तारों को बदलवाने को लेकर वह व्यापारियों के साथ प्रशासक और चीफ सेक्रेटरी से भी मिले थे। यहां पर करीब 30 साल पुरानी तारों को जाल बिछा हुआ है, जिनमें अकसर शाॅर्ट सार्किट होता है और दुकानों में आग लगती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन से जल्द से जल्द इन तारों को बदलने की मांग की।