{"_id":"666f21b258762e7c0c0cbfcc","slug":"fire-broke-out-in-a-vehicle-filled-with-oil-chandigarh-news-c-16-1-pkl1084-446720-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: तेल से भरी गाड़ी में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: तेल से भरी गाड़ी में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सुनाम ऊधम सिंह वाला। भीषण गर्मी के चलते रविवार को लोंगोवाल में बडबर रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास तेल से भरी गाड़ी में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने इतना भयानक रूप धारण कर लिया कि लोगों की सांसें थम गईं। भारत पेट्रोलियम के कृष्णा पेट्रो सेंटर पर तेल उतारने के लिए ड्राइवर गाड़ी को बैक करने लगा तो अचानक गाड़ी के कैबिन में आग लग गई। चालक व पंप कर्मियों ने अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।
सड़क पर खड़ी गाड़ी का केबिन जल रहा था और टायर फट रहे थे। आग लगने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड संगरूर को सूचित किया गया और पुलिस ने पहुंचकर यातायात रोक दिया और लोगों को घटनास्थल से दूर हटाया। दमकल गाड़ी के देरी से पहुंचने के कारण जुटे लोगों की धड़कनें तेज हो गईं, क्योंकि यह गाड़ी किसी भी वक्त ब्लास्ट हो सकती थी। यह हादसा दो पेट्रोल पंपों के करीब हुआ है। ऐसे में यहां भयानक स्थिति पैदा हो सकती थी। इसी बीच संगरूर, बरनाला और सुनाम से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तेल टैंकर में आकस्मिक आग लगने से जनहानि होने से बच गई।