फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fire broke out at a factory in ludhiana of Punjab

लुधियाना में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो फायरकर्मी घायल, 45 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

Tue, 05 Feb 2019 01:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Feb 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
fire broke out at a factory in ludhiana of Punjab
फैक्ट्री में लगी आग से उठता धुआं का गुबार

लुधियाना के फोकल प्वाइंट के फेज सात स्थित साइकिल पार्ट्स की फैक्टरी में मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गई। जिस समय फैक्टरी में आग लगी उस समय फैक्टरी में कई वर्कर काम कर रहे थे। आग की सूचना मिलते ही सभी लोग बाहर आ गए। सूचना मिलने के बाद फायर कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। सभी स्टेशनों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवा ली गई। लगभग 45 गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


 पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग पर काबू पाने के लिए दो फायर कर्मचारी शेड पर चढ़ गए। लेकिन पैर फिसलने की वजह से दोनों शेड से नीचे गिरकर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अभी तक आग लगने का पुख्ता कारण नहीं पता चल पाया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अंदर केमिकल पड़ा था और पास से गुजर रही तार से स्पार्किंग की वजह से आग लगी है। आग लगने की वजह से फैक्टरी में पड़ा काफी सामान जलकर राख हो गया। फोकल प्वाइंट के सात फेस में चोपड़ा इंडस्ट्री है। दो मंजिला फैक्टरी के नीचे फ्लोर में मोटरसाइकिल के पार्ट्स बनते हैं और ऊपर वाली मंजिल पर साइकिल के पार्ट्स तैयार किए जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी के अंदर गद्दी तैयार करने के लिए कॉटन और केमिकल पड़ा था। फैक्टरी की ऊपर वाली मंजिल में कैमिकल में आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई। फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिलते ही फैक्टरी वर्कर बाहर की तरफ भागे। किसी ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी और आग पर काबू पाया गया।

क्या कहते हैं फायर ब्रिगेड अधिकारी 
फायर अफसर सृष्टि शर्मा ने बताया कि सुबह 11 बजे के करीब सूचना मिली तो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत पहुंच गई। लेकिन आग ज्यादा होने के कारण सभी स्टेशनों से गाड़ियां मंगवाई गई। पांच घंटे तक आग पर काबू पाने के लिए पानी की 45 के करीब गाड़ियां लगी है। उन्होंने कहा कि कांट्रेक्ट पर फायर विभाग में काम करने वाले कर्मचारी हरिंदर और सुरिंदर फैक्टरी के बाहर बने एक शेड से आग पर काबू पा रहे थे। 

इसी दौरान शेड से पैर फिसल गया और शेड के साथ दोनों मुलाजिम भी नीचे गिर गए। वहां मौजूद सभी लोगों ने गिरे शेड को पीछे कर दोनों मुलाजिमों को बाहर निकाला और पास के निजी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। फायर अफसर सृष्टि ने बताया कि फैक्टरी के अंदर कोई फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं है। इसकी रिपोर्ट बना अधिकारियों को दे दी जाएगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed