{"_id":"5d14eb718ebc3e3ceb61c90f","slug":"fire-breaks-out-in-many-slums-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में 85 झुग्गियां जलकर हुई खाक, कुछ बच्चों के अंदर होने का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में 85 झुग्गियां जलकर हुई खाक, कुछ बच्चों के अंदर होने का अंदेशा
Thu, 27 Jun 2019 09:45 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 27 Jun 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
अमृतसर में झुग्गियों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
अमृतसर के चमरंग रोड स्थित झुग्गियों में गुरुवार को अचानक आग लग गई। इससे करीब 85 झुग्गियां जल गईं। जिसमें झुगियों में रह रहे लोगों का बहुत नुकसान हुआ है। झुग्गियों में कुछ बच्चों के होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है पहले एक-दो झुग्गियों में आग लगी। तेज हवा के चलते आग ने दूसरी झुग्गियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
आग की वजह का पता नही चल पाया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने जब एक दो झुग्गियों में आग लगी देखी तो तुरंत पुलिस, प्रशासन व फायर ब्रिगेड को फोन कर सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आने में करीब पौन घंटा लग गया। इससे आग ने पूरी तरह से सभी झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
झुग्गियो में रहने वाले लोगो का कहना है कि आग लगी नहीं बल्कि कुछ लोगो ने लगाई है। कई लोगों को उनके बच्चे भी नही मिल पा रहे है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि जिस समय आग लगी उस समय बच्चे अंदर सो रहे थे। जो बाहर नही निकल पाए। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन