फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   fire at home due to short circuit, child burnt alive

हादसा, शार्ट सर्किट से घर में लगी आग में जिंदा जला मासूम

Tue, 26 Apr 2016 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Tue, 26 Apr 2016 05:57 PM IST
विज्ञापन
fire at home due to short circuit, child burnt alive
आग के बाद का दृश्य। - फोटो : file

पंजाब के लुधियाना के लाडोवाल के गांव भोलेवाल में शनिवार देर रात शार्ट सर्किट से झोंपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रुप धारण कर लिया। आग लगते ही अंदर बैठे सब लोग बाहर निकल गए, जबकि अपने नाना नानी से मिलने आया हरियाणा के सिरसा का रहने वाला बलजिंदर सिंह (12) जल गया और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने जांच के बाद बलजिंदर के शव का पोस्टमार्टम करा वारिसों को सौंप दिया। परिजनों ने बलजिंदर का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


जसपाल सिंह ने बताया कि उनका नाती कुछ दिनों से छुट्टियां बिताने के लिए उनके पास आया हुआ था। शनिवार देर रात उनकी झुग्गी में अचानक आग लग गई। आग लगते ही सब लोग बाहर निकल आए, जब बलजिंदर बाहर निकलने लगा तो आग ज्यादा फैल गई और वह बाहर नहीं निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बलजिंदर पांचवीं कक्षा का छात्र था और स्कूल में छुट्टियां होने के कारण अपने नाना नानी के पास आया हुआ था। थाना लाडोवाल के एसएचओ सब इंस्पेक्टर कंवलजीत सिंह ने कहा कि मृतक के परिवार वालों ने कार्रवाई करवाने से मना कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed