फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire at chandigarh dumping ground could not be controlled

अब भी धधक रही है चंडीगढ़ डंपिंग ग्राउंड में लगी आग, बुझाने के लिए लाई जा रही मिट्टी के ट्रक को रोका, हंगामा

Tue, 23 Feb 2021 01:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 23 Feb 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
Fire at chandigarh dumping ground could not be controlled
मिट्टी के ट्रक को रोकते कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह बबला। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ डंपिंग ग्राउंड स्थित कचरे के पहाड़ पर लगी आग पर मंगलवार को भी काबू नहीं पाया जा सका। मंगलवार को आग बुझाने के लिए लाई जा रही मिट्टी के ट्रक को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह बबला ने डंपिंग ग्राउंड में ही रोक दिया है। उनका कहना था कि यह काली मिट्टी है, इससे आग और भड़केगी। 

विज्ञापन


डड्डू माजरा स्थित डंपिंग ग्राउंड में लगी आग पर अभी तक काबू नहीं पाया गया है। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष नगर निगम देवेंद्र सिंह बबला डंपिंग ग्राउंड का जायजा लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने वहां फायर ब्रिगेड कर्मचारियों से बात की और पूरी स्थिति का जायजा लिया। इसी दौरान वहां आग को बुझाने के लिए मिट्टी का ट्रक लाया गया। उसमें लदी मिट्टी का रंग काला था। जब बबला ने पूछा कि मिट्टी का रंग काला क्यों है तो कोई जवाब नहीं मिला। फायर ब्रिगेड कर्मियों का कहना था कि इससे आग भड़क सकती है। 
विज्ञापन



बबला ने आरोप लगाया कि फैक्टरी के कबाड़ से आग बुझाने की कोशिश हो रही है। ट्रक लाने वाले कर्मचारियों ने कहा कि हमें जो आदेश हैं, उसी के अनुसार हम काम कर रहे हैं। इसके बाद बबला ने मिट्टी से भरा ट्रक मौके पर ही रोका और निगम अधिकारियों को फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चंडीगढ़ के डंपिंग ग्राउंड में रविवार दोपहर आग लग गई थी। 2 फायर टेंडर और 2 वाटर बाउजर से लगभग 80 से ज्यादा चक्कर डंपिंग ग्राउंड के लगाए जा चुके हैं। आग धधकने के कारण शहर से कचरा लेकर गाड़ियों को कचरा निस्तारण प्लांट में कचरा डालने को कहा गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed