{"_id":"64207d262135f28d00011358","slug":"fir-on-posting-wrong-information-about-arvind-kejriwal-educational-qualification-on-social-media-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: सोशल मीडिया पर पोस्ट की केजरीवाल की शैक्षणिक योग्यता की गलत जानकारी, पंजाब पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: सोशल मीडिया पर पोस्ट की केजरीवाल की शैक्षणिक योग्यता की गलत जानकारी, पंजाब पुलिस ने दर्ज किया केस
Sun, 26 Mar 2023 10:49 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 26 Mar 2023 10:49 PM IST
सार
सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आईआईटी में मेरिट के आधार पर दाखिला नहीं लिया था बल्कि वह कॉपोर्रेट कोटे से पढ़े हैं। इसमें केजरीवाल की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो भी लगी थी।
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल।
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर उनकी शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी गलत जानकारी फैलाने के आरोप में पंजाब साइबर सेल ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। साइबर सेल ने ट्विटर को पत्र लिखकर आरोपी व्यक्ति के अकाउंट की सारी जानकारी मांग ली है।
विज्ञापन
जिला रोपड़ के थाना नूरपुर बेदी के गांव ब्राह्मण माजरा निवासी आप नेता नरेंद्र सिंह ने शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले एक टि्वटर हैंडल से पोस्ट डाली गई। इस पर लिखा था कि कट्टर ईमानदार पार्टी का एक और कारनामा। इसमें अरविंद केजरीवाल की शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानकारी दी गई थी। इस पोस्ट के साथ फर्जी दस्तावेज भी अटैच किया गया था।
विज्ञापन
इसमें लिखा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आईआईटी में मेरिट के आधार पर दाखिला नहीं लिया था बल्कि वह कॉपोर्रेट कोटे से पढ़े हैं। इसमें केजरीवाल की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो भी थी। नरेंद्र सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को देखने के बाद उनके पास कई लोगों के फोन आए। साइबर सेल ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 469, 419, 120-बी और आईटी एक्ट 2000 की धारा 66 डी के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन