फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   FIR lodged against Chandigarh Mayor and his brother-in-law

Chandigarh News: चंडीगढ़ के मेयर और उनके सालेे के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Thu, 30 Jan 2025 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against Chandigarh Mayor and his brother-in-law
चंडीगढ़। रामदरबार निवासी एक युवक की शिकायत पर पुलिस ने मेयर कुलदीप कुमार और उनके साले के खिलाफ 75 हजार रुपये लेकर नौकरी लगवाने के आरोप में बुधवार को एफआईआर दर्ज की है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामदरबार के रहने वाले रवि बिडला ने एसएसपी विंडो पर आम आदमी पार्टी के मेयर कुलदीप कुमार और उनके साले राहुल चनालिया के खिलाफ शिकायत दी थी। रवि ने बताया कि राहुल ने उसे कांट्रैक्ट पर नौकरी लगवाने की एवज में डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी। उसने 75 हजार रुपये राहुल को ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। रवि ने बताया कि नौकरी पर लगने के लिए उसकी मेयर कुलदीप कुमार से भी मुलाकात हुई थी। रवि ने बताया कि राहुल उसे ड्राइवर की नौकरी लगवाने की बात कर रहा था लेकिन वह सफाई कर्मचारी की नौकरी करना चाहता था। पैसे लेने के बाद न तो उसे नौकरी लगवाया गया और न रुपये लौटाए। उसने यह पैसे लोगों से उधार लेकर दिए थे। ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए रुपयों का स्क्रीन शॉट भी है। इसके अलावा राहुल से बातचीत की 15 ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है, जिसमें वह नौकरी लगवाने की बात कह रहा है। राहुल ने यह भी कहा कि फोन पर बात करना सही नहीं है, आजकल विजिलेंस और सीबीआई बहुत एक्टिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed