फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   FIR filed by Police against owners and organisers In case of breaking swing in Mohali

मोहाली झूला हादसा: मेला आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज, 50 फुट की ऊंचाई से गिरा था...कई लोगों को आई चोट

Mon, 05 Sep 2022 12:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 05 Sep 2022 12:08 PM IST
सार

जिला प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही रात में ही एसडीएम सरबजीत कौर और नायब तहसीलदार अर्जुन ग्रेवाल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

विज्ञापन
FIR filed by Police against owners and organisers In case of breaking swing in Mohali
मोहाली में टूटा झूला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मोहाली में रविवार रात को एक जॉयराइड अचानक 50 फुट की ऊंचाई से गिर गया। इसमें 30 लोग सवार थे। सभी को चोट आई है। वहीं 13 लोगों को अधिक चोट आई है। अब इस मामले में पुलिस ने व्यापार मेले के मालिकों और आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में धारा 323, 341, 337 को शामिल किया गया है। सभी की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही झूला संचालक अपने साथियों के साथ फरार हो चुके हैं। यह जानकारी मोहाली के फेज- आठ थाने के प्रभारी राजेश ने दी है। 

विज्ञापन


जिला प्रशासन जांच में जुटा
जिला प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही रात में ही एसडीएम सरबजीत कौर और नायब तहसीलदार अर्जुन ग्रेवाल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। डीसी अमित तलवार ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


50 फुट की ऊंचाई से गिरे, 30 लोग थे सवार
मोहाली के फेज-आठ के दशहरा ग्राउंड में लंदन ब्रिज नाम से मेला लगा है। रविवार की छुट्टी के चलते यहां काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। ड्रॉप टावर झूले के पास काफी भीड़ थी। झूले पर करीब 30 लोग सवार होकर आनंद ले रहे थे। झूला घूमते ऊपर की ओर जा रहा था। टॉप पर पहुंचने से पहले उसमें अचानक खराबी आ गई। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले सीट समेत 50 फुट की ऊंचाई से तेज गति से नीचे आकर गिर पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed