फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   FIR Filed against Aam Aadmi Party MLA Dalbir Singh Tong in Tarn Taran

Tarn Taran News: आप विधायक दलबीर सिंह टौंग पर FIR दर्ज, भगोड़ा भी हो चुके घोषित

Wed, 09 Nov 2022 06:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 09 Nov 2022 06:53 PM IST
सार

विधायक दलबीर सिंह अदालत में पेश नहीं हुए थे तो अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश पर निचली अदालत में पेश होने के बाद जमानत ले ली थी लेकिन इसके बाद वह कभी अदालत में पेश नहीं हुए। इसके बाद अदालत ने आप विधायक को भगोड़ा घोषित कर उनकी संपत्ति की कुर्की का आदेश दिया था।  

विज्ञापन
FIR Filed against Aam Aadmi Party MLA Dalbir Singh Tong in Tarn Taran
आप विधायक दलबीर सिंह टौंग (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बाबा बकाला से आप विधायक दलबीर सिंह टौंग को भगोड़ा घोषित करने के बाद थाना सदर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। 31 जुलाई 2020 को जहरीली शराब पीने से जिले में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के गेट पर कोविड नियमों का उल्लंघन कर धरना दिया था।

विज्ञापन


थाना सदर की पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायकों और नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उक्त मामले की सुनवाई जेएमआईसी बगीचा सिंह की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां, डिप्टी स्पीकर जयकिशन रोड़ी, मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, हरभजन सिंह ईटीओ, मीत हेयर, विधायक कश्मीर सिंह सोहल, मनजिंदर सिंह लालपुरा, दलबीर सिंह टौंग, कुलवंत सिंह पंडोरी, मनजीत सिंह बिलासपुर समेत अन्य नेताओं की गैर-हाजिरी पर गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।  
विज्ञापन


मामले में विधायक दलबीर सिंह अदालत में पेश नहीं हुए थे तो अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश पर निचली अदालत में पेश होने के बाद जमानत ले ली थी लेकिन इसके बाद वह कभी अदालत में पेश नहीं हुए। इसके बाद अदालत ने आप विधायक को भगोड़ा घोषित कर उनकी संपत्ति की कुर्की का आदेश दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed