फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   finance minister captain abhimanyu criticized jat protest and voilence

'नौजवानों के कंधे पर बंदूक रखकर रचा गया था राजनीतिक षड्यंत्र'

Mon, 29 Feb 2016 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 29 Feb 2016 10:45 AM IST
विज्ञापन
finance minister captain abhimanyu criticized jat protest and voilence

जाट आरक्षण आंदोलन उग्र होने के पीछे राजनीतिक षड्यंत्र है और इसे रचने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। ये तीखे तेवर दिखाए हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यू ने। उनका कहना है कि जिन लोगों ने प्रदेश में भाईचारे को बांटने का काम किया है और कानून तोड़ने का काम किया है, उन्हें किसी हालात में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


यह बात रविवार को हिसार के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुंचे वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कही। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रो. वीरेंद्र भगौड़ा है। उनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। संभावना है जल्द ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन


जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान दंगे भड़काने के आरोप में पूर्व सीएम हुड्डा के राजनीतिक सलाहकार प्रो. विरेंद्र पर राजद्रोह का केस दर्ज है। वित्त मंत्री ने कहा जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं में जिस भी व्यक्ति या व्यापारी का आर्थिक नुकसान हुआ है, उसके नुकसान की 25 प्रतिशत तक की भरपाई जल्द ही आरटीजीएस के माध्यम से कर दी जाएगी। बाकी का मुआवजा भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द कर ली जाएगी आर्थिक नुकसान की भरपाई

finance minister captain abhimanyu criticized jat protest and voilence

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक नुकसान का आकलन जिला स्तर पर कर लिया गया है और जल्द ही इसकी भरपाई एक सरल प्रणाली के तहत चरणबद्ध तरीके से कर दी जाएगी। नुकसान की 25 प्रतिशत भरपाई जल्द ही बैंक के माध्यम से पीड़ित को कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं से अविश्वास का भाव बना है, उसे दूर करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा सक्रिय एवं सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे, जिसके लिए सभी को साथ लेकर सद्भावना व मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।

नौजवानों को बनाया साजिश का शिकार
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि प्रदेश में पहले भी राजनीतिक व सामाजिक आंदोलन हुए हैं, परन्तु इस तरह का उग्र आंदोलन कभी नहीं हुआ। यह आंदोलन एक राजनीतिक षडयंत्र के तहत किया गया है और इसमें प्रदेश के भोलेभाले नौजवानों के कंधों पर बदूंक रखकर अपने राजनीतिक स्वार्थ को साधने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed