फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Finance and Contracts Committee of Chandigarh approved many development works

Chandigarh रायपुर कलां में एबीसी केंद्र के संचालन को मंजूरी, वित्त व अनुबंध कमेटी की बैठक में फैसला

Tue, 29 Aug 2023 11:24 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 29 Aug 2023 11:24 AM IST
सार

बैठक में सेक्टर-15डी स्थित धोबी घाट के चंडीगढ़ वॉशरमैन वर्कशॉप कोऑपरेटिव सोसाइटी के लाइसेंस को विस्तार देने का एजेंडा भी लाया गया, लेकिन समिति के सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई।

विज्ञापन
Finance and Contracts Committee of Chandigarh approved many development works
चंडीगढ़ में वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ की वित्त एवं अनुबंध समिति की 339वीं बैठक सोमवार को मेयर अनूप गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। कमेटी के सदस्यों ने शहर के विभिन्न हिस्सों के विकास कार्यों से संबंधित लाखों के अनुमानित व्यय को हरी झंडी दी। बैठक में फैसला लिया गया कि रायपुरकलां में बनाए गए पशु जन्म नियंत्रण (एबीसी) केंद्र को एनजीओ चलाएगी। इस पर छह महीने में करीब 41 लाख रुपये का खर्च आएगा।

विज्ञापन


बैठक में मेयर के साथ नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा, समिति के सदस्य पार्षद दलीप शर्मा, गुरप्रीत सिंह, प्रेम लता, नेहा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सेक्टर-15डी स्थित धोबी घाट के चंडीगढ़ वॉशरमैन वर्कशॉप कोऑपरेटिव सोसाइटी के लाइसेंस को विस्तार देने का एजेंडा भी लाया गया, लेकिन समिति के सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि पिछले कई साल से लाइसेंस को विस्तार दिया जा रहा है इसलिए समिति सदस्यों ने कहा कि सभी धोबी घाट का सर्वे किया जाना चाहिए। उसके बाद ही नए सिरे से लाइसेंस जारी किया जाना चाहिए। समिति के सदस्यों ने विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की और अनुमोदन दिया। बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गजब मामला: सूट सिलाई के मांगे 50 हजार रुपये, वित्तमंत्री तक पहुंची शिकायत, फिर बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रमुख प्रस्तावों को हरी झंडी
- 4.03 लाख रुपये से सेक्टर-26 बूथ मार्केट में बूथ नंबर 25 के पास, बापूधाम स्थित शीतला माता मंदिर और ट्रांसपोर्ट पार्किंग के प्रवेश द्वार के पास तीन वाटर कूलर लगाना
- सेक्टर 22डी में ज्वेलरी बाजार शोरूम के पीछे नई सीवर लाइन बिछाना
- 13.94 लाख रुपये से रामदरबार के कैक्टस गार्डन में पेवर वॉकिंग ट्रैक का पुनर्निर्माण
- 20.64 लाख रुपये से सेक्टर 27 के विभिन्न पार्कों में मौजूद एमएस फ्लैट रेलिंग के नीचे टो वॉल का निर्माण
- तीन डॉग वैन की खरीद के संबंध में 44.96 लाख रुपये की मंजूरी
- 49.25 लाख रुपये की अनुमानित लागत से सेक्टर-24 सी एंड डी की मार्केट के सामने और पीछे की तरफ फर्श का उन्नयन
- 18.15 लाख रुपये से शोरूम सेक्टर-8 और 9 के पीछे की ओर पेवर ब्लॉक लगाना
- 20.53 लाख रुपये की अनुमानित लागत से सेक्टर 16-डी में मार्केट/शोरूम के सामने और पीछे की तरफ फर्श का उन्नयन
- 24.01 लाख की अनुमानित लागत से सेक्टर 24-सी में बैक सर्विस लेन में फर्श
- 11.00 लाख रुपये से पालिका बाजार, सेक्टर 19-सी के पीछे सार्वजनिक शौचालय ब्लॉक की मरम्मत और नवीनीकरण
- 27.15 लाख रुपये की अनुमानित लागत से सेक्टर 45 और 46 के विभिन्न पार्कों में टो वॉल का निर्माण
- 9.39 लाख रुपये की अनुमानित लागत से नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र, सेक्टर 45 में विभिन्न विंडो पर ब्लैक आउट रोलर ब्लाइंड का कार्य
- 17.36 लाख रुपये पर सेक्टर 45/डी में घरों के बीच कनेक्टिंग मार्ग पर पेवर ब्लॉक लगाना
- 24.60 लाख रुपये की अनुमानित लागत पर सड़क के पीछे एससीओ नंबर 401-500, सेक्टर 35-सी पर 80 मिमी मोटे पेवर ब्लॉक के साथ फिक्सिंग
- 42.19 लाख रुपये की अनुमानित लागत से सेक्टर 42 में पार्कों के किनारे पेवर ब्लॉक और पीसीसी टाइल्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed