{"_id":"577420184f1c1bc97379cfd0","slug":"final-merit-list-of-bcom-released-of-pu-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकॉम की 2380 सीटों पर दाखिले की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकॉम की 2380 सीटों पर दाखिले की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:12 AM IST
विज्ञापन
स्टूूडेंट्स
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार शहर के 11 कॉलेज और पीयू स्थित ईवनिंग डिपार्टमेंट में बीकॉम प्रथम वर्ष में दाखिले की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। बीकॉम की कुल 2380 सीटों के लिए 7412 स्टूडेंट की मेरिट लिस्ट जारी की गई हैै।
विज्ञापन
। पीयू की ओर से जारी फाइनल मेरिट लिस्ट में यूटी पूल (85 फीसदी सीटें) जनरल कैटेगरी में महक शर्मा 114.374 अंक हासिल कर मेरिट लिस्ट में पहले स्थान पर है। अंजली गर्ग ने 113.97 (दूसरे) और शुभम और अर्जुन गोयल ने संयुक्त रूप से 113 अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया हैं।
विज्ञापन
यूटी पूल की जनरल सीटों पर 742 स्टूडेंट के 100 से अधिक अंक हैं। पीयू ने जनरल कैटेगरी में कुल 2835 स्टूडेंट की मेरिट लिस्ट जारी की है। सिंगल गर्ल चाइल्ड कैटेगरी में 355 लड़कियों ने आवेदन किया है। हरलीन कौर 113.308 अंकों के साथ टॉप पर हैं।
विज्ञापन
उधर, पीयू के डिपार्टमेंट ऑफ ईवनिंग स्टडी की मेरिट लिस्ट में तमन्ना 112.56 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। ईवनिंग स्टडी मेरिट लिस्ट में 277 स्टूडेंट के 100 से अधिक अंक हैं। ईवनिंग स्टडी में 991 स्टूडेंट्स का नाम शामिल है। विभाग में सिंगल गर्ल चाइल्ड कैटेगरी में 27 छात्राओं ने आवेदन किया है।
जनरल कैटेगरी में 113.4 अंक जनरल पूल (15 फीसदी सीटें) कैटेगरी में मेरिट लिस्ट में 4533 स्टूडेंट्स के नाम हैं। पारूल 113.4 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। हरलीन कौर 113.308 और निधि मित्तल ने 112.889 अंकों के साथ तीसरा स्थान पाया है। जनरल कैटेगरी में 2002 स्टूडेंट के 100 से अधिक अंक हैं। चंडीगढ़ से बाहर के स्टूडेंट के लिए इस बार दाखिला लेना काफी मुश्किल होगा।
कुछ कैटेगरी में नहीं आवेदन बीकॉम फाइनल मेरिट लिस्ट में यूथ फेस्टिवल और बार्डर एरिया में आवेदन नहीं आए हैं। रूपल एरिया कैटेगरी में 13 स्टूडेटं ने आवेदन किया है। स्पोर्ट्स कोटे में 58 और सिंगल गर्ल चाइल्ड कैटेगरी में 355 आवेदन आए हैं।
यह होगा बीकॉम काउंसिलिंग का शेड्यूल
- 1 से 4 जुलाई तक पीयू लॉ ऑडिटोरियम में सुबह 9 बजे से काउंसिलिंग शुरू होगी।
-1 जुलाई को आउटसाइड चंडीगढ़ कोटे की 15 फीसदी सीटों पर 1 से 1200 रैंक तक काउंसिलिंग होगी।
-2 जुलाई को यूटी पूल की 85 फीसदी सीटों के लिए 1 से 1500 रैंक तक काउंसिलिंग होगी।
-3 जुलाई को यूटी पूल की 85 फीसदी सीटों पर 1501 से 2000 रैंक तक काउंसिलिंग
-4 जुलाई को डिफेंस,स्पोर्ट्स कैटेगरी,गर्ल्स चाइल्ड,कश्मीरी,रूपल एरिया,बार्डर एरिया और यूथ फेस्टिवल कैटेगरी के स्टूडेंट की काउंसिलिंग होगी।
प्रो. संजय कौशिक, चीफ कोऑर्डिनेटर, बीकॉम सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग ने बताया कि बुधवार को बीकॉम में दाखिले की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। लिस्ट को लेकर आए सभी ऑब्जेक्शन दूर कर दिए गए हैं। 1 से 4 जुलाई तक पीयू के लॉ ऑडिटोरिमय में कॉलेज अलॉट किए जाएंगे।