{"_id":"9cb308be33dce5e27e0c3d5d30e21864","slug":"filmcity-make-in-chandigarh-says-governer-shivraj-patil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम भाषण में पाटिल का चंडीगढ़ को बड़ा तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम भाषण में पाटिल का चंडीगढ़ को बड़ा तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 17 Aug 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड सेलिब्रिटी के सांसद बनते ही यूटी प्रशासन को सात साल बाद दोबारा से शहर में फिल्म सिटी की जरूरत महसूस होने लगी है। सांसद किरण खेर ने प्रशासन को शहर में फिल्म सिटी की जरूरत बताई तो प्रशासन के अधिकारी उनकी इस मांग को पूरा करने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
यूटी के प्रशासक शिवराज पाटिल ने शुक्रवार को सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शहरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन फिल्म सिटी बनाने पर विचार कर रहा है। पाटिल ने कहा कि भारतीय सिनेमा का समाज में महत्वपूर्ण स्थान है क्योंकि यह माध्यम विभिन्न संस्कृतियों के आदान-प्रदान और पर्यटन प्रोत्साहन में सहयोगी है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक 200 एकड़ से ज्यादा जमीन तय करने की जगह प्रशासन शहर में इंस्टीट्यूशनल एरिया के छोटे स्वरूप में फिल्म सिटी तैयार करने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
खेर लगातार उठा रही मांग:
सांसद किरण खेर ने चुनाव प्रचार के दौरान कई स्थानों पर यह कहा था कि वह चंडीगढ़ में फिल्म सिटी बनवाना चाहती हैं। इसके बाद 30 जून को यूटी गेस्ट हाउस में प्रशासक की सलाहकार समिति की बैठक के दौरान किरण ने कहा था कि प्रशासन को फिल्म सिटी के लिए जमीन देनी चाहिए क्योंकि इससे कई युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।
रोड्रिग्स के कार्यकाल में तैयार हुई थी परियोजना:
चंडीगढ़ में फिल्म सिटी की परियोजना पूर्व प्रशासक डॉ. एसएफ रोड्रिग्स के कार्यकाल में सात साल पहले तैयार की गई थी। फिल्म सिटी परियोजना के तहत फिल्म स्टूडियो, मल्टीमीडिया पार्क, मल्टीमीडिया एंटरटेनमेंट सेंटर और मल्टीमीडिया कालेज और शोध केंद्र स्थापित किए जाने थे। प्रोजेक्ट पर विवाद बढ़ने पर इसे रद्द कर दिया गया था।
पाटिल ने 14 लोगों को किया सम्मानित:
स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रशासक शिवराज पाटिल ने अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान के लिए 14 लोगों को सम्मानित भी किया। इनमें कला-संस्कृति, कर्मचारी और खेलों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शामिल हैं। पाटिल ने विशेष तौर पर 11वीं क्लास के होनहार आर्यन एस जजमा की सराहना की। आर्यन ने गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के बावजूद 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में परफेक्ट 10 सीजीपीए हासिल किए हैं। आर्यन बेहतरीन खिलाड़ी भी है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए। वहीं 18 पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
पाटिल की लंबी स्पीच में कोई घोषणा नहीं :
स्वतंत्रता दिवस पर पाटिल ने पिछले साल की तरह इस साल भी कोई बड़ी घोषणा नहीं की। पाटिल की स्पीच काफी लंबी थी। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देने पहुंचे कुछ विद्यार्थी गिर भी पड़े। यूटी के प्रशासक के तौर पर यह पाटिल की अंतिम स्पीच थी। भाषण में ऐसी कई बातें थीं जो कि उन्होंने पिछले साल के भाषण में भी कही थीं। भाषण में उन्होंने सिर्फ अलग-अलग क्षेत्रों में प्रशासन की कुछ उपलब्धियां गिनाईं।