फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Files stolen from Food Supply Department office, case registered

Chandigarh News: खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय से फाइलें चोरी, केस दर्ज

Mon, 29 Apr 2024 05:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Files stolen from Food Supply Department office, case registered
चंडीगढ़। सेक्टर-17 थर्टी बेस बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर स्थित जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय से फाइलें चोरी हो गई हैं। इस बारे में कर्मचारी योगिंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। इसके आधार पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने राहुल निवासी डीबीसी सेक्टर-25/डी चंडीगढ़ और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में अमरीक सिंह निवासी सेक्टर-39/सी ने शिकायत दी है कि उसके बंद मकान से किसी ने चोरी कर ली है। बीती 26 अप्रैल को वह परिवार के साथ शहर से बाहर गया था और घर पर ताला लगा हुआ था। 27 अप्रैल को वापस घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर की अलमारी से 15 हजार की नकदी, एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, कपड़े, डीएल, पास बुक-चेक बुक और आधार कार्ड सहित अन्य कई दस्तावेज गायब थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed