फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fight club during dance youth beat up poles club located identification police accused

क्लब में डांस के दौरान हुई लड़ाई, बाहर आकर युवक की डंडे से पिटाई, सेक्टर 9 स्थित क्लब का मामला, पुलिस आरोपियों की पहचान में

Sat, 12 Sep 2020 11:33 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fight club during dance youth beat up poles club located identification  police accused
चंडीगढ़। सेक्टर-9 स्थित एक क्लब में डांस करते हुए दो युवक आपस में भिड़ गए। विवाद पैर दबने को लेकर हुआ। क्लब के अंदर तो बाउंसरों ने उन्हें समझा दिया लेकिन बाहर आते ही युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दूसरे युवक की डंडे से पिटाई कर डाली। उसके सिर में गंभीर चोट है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-22 निवासी मोहित सिंगला (27) ने बताया कि वह होलसेल का काम करता है। 9 सितंबर की रात वह अपने दोस्तों के साथ सेक्टर-9 क्लब गया था। जहां वह दोस्तों के साथ डांस कर रहा था। डांस करते हुए उसका पैर एक युवक के पैर पर पड़ गया। इसे लेकर युवक उससे उलझ पड़ा। बाउंसरों ने हस्तक्षेप कर दोनों को बाहर भेज दिया। बाहर आते ही युवक ने अपने तीन दोस्तों को कार में बुलाया और उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया। घायल रोहित को पहले जीरकपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे जीएमएसएच-16 में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed