{"_id":"630ca250ab771a7fe1280be2","slug":"fight-broke-out-between-sdo-and-xen-of-chandigarh-municipal-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ नगर निगम में हाथापाई: आपस में भिड़े एक्सईएन और एसडीओ, कपड़े तक फटे, एसडीओ सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ नगर निगम में हाथापाई: आपस में भिड़े एक्सईएन और एसडीओ, कपड़े तक फटे, एसडीओ सस्पेंड
Mon, 29 Aug 2022 04:56 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 29 Aug 2022 04:56 PM IST
सार
कहासुनी के बाद हुई मारपीट में एक्सईएन के कपड़े फट गए। एक्सईएन ने पुलिस को शिकायत दी है। इस मामले में एसडीओ अर्जुन पुरी को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
चंडीगढ़
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ नगर निगम के दो अफसरों के बीच मारपीट हो गई। सोमवार सुबह करीब 11 बजे निगम के एसडीओ अर्जुन पुरी और एक्सईएन अनुराग बिश्नोई आपस में भिड़ गए। दोनों अफसरों के बीच पहले कहासुनी हुई जो बाद में मारपीट में बदल गई। पूरा मामला एक्सईएन कार्यालय का है। कहासुनी के बाद हुई मारपीट में एक्सईएन के कपड़े फट गए। एक्सईएन ने पुलिस को शिकायत दी है। इस मामले में एसडीओ अर्जुन पुरी को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूरे नगर निगम में मारपीट की घटना की चर्चा चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैंने मारपीट नहीं की
मैं उनसे बात करने गया था। कमरे में जाने के बाद एक्सईएन ने बाहर जाने के लिए कहा। यह कहा कि कमरे में कैसे आ गए। उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। हमने हाथापाई नहीं की। एक्सईएन ने मेरा कॉलर पकड़ा। उसके बाद मैंने उसे छुड़ाने की कोशिश की। उस दौरान उनका शर्ट मेरे हाथ में आ गया। इसके कारण शर्ट फट गया। वे हमारे बड़े अधिकारी हैं। हमने मारपीट नहीं की है। - अर्जुन पुरी, एसडीओ
विज्ञापन
अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं
मामला मेरे संज्ञान में आया है। मारपीट की घटना ठीक नहीं है। यदि किसी को कोई परेशानी है तो वे उनसे मिलते। और बड़े अधिकारी हैं उनसे बात की जा सकती थी। मारपीट की घटना शर्मनाक है। बैठाकर बात करुंगी। मसले बैठकर ही हल होते हैं। - सरबजीत कौर, मेयर
विज्ञापन