फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fight broke out between SDO and XEN of Chandigarh Municipal Corporation

चंडीगढ़ नगर निगम में हाथापाई: आपस में भिड़े एक्सईएन और एसडीओ, कपड़े तक फटे, एसडीओ सस्पेंड

Mon, 29 Aug 2022 04:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 29 Aug 2022 04:56 PM IST
सार

कहासुनी के बाद हुई मारपीट में एक्सईएन के कपड़े फट गए। एक्सईएन ने पुलिस को शिकायत दी है। इस मामले में एसडीओ अर्जुन पुरी को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Fight broke out between SDO and XEN of Chandigarh Municipal Corporation
चंडीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम के दो अफसरों के बीच मारपीट हो गई। सोमवार सुबह करीब 11 बजे निगम के एसडीओ अर्जुन पुरी और एक्सईएन अनुराग बिश्नोई आपस में भिड़ गए। दोनों अफसरों के बीच पहले कहासुनी हुई जो बाद में मारपीट में बदल गई। पूरा मामला एक्सईएन कार्यालय का है। कहासुनी के बाद हुई मारपीट में एक्सईएन के कपड़े फट गए। एक्सईएन ने पुलिस को शिकायत दी है। इस मामले में एसडीओ अर्जुन पुरी को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूरे नगर निगम में मारपीट की घटना की चर्चा चलती रही।
विज्ञापन

मैंने मारपीट नहीं की

मैं उनसे बात करने गया था। कमरे में जाने के बाद एक्सईएन ने बाहर जाने के लिए कहा। यह कहा कि कमरे में कैसे आ गए। उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। हमने हाथापाई नहीं की। एक्सईएन ने मेरा कॉलर पकड़ा। उसके बाद मैंने उसे छुड़ाने की कोशिश की। उस दौरान उनका शर्ट मेरे हाथ में आ गया। इसके कारण शर्ट फट गया। वे हमारे बड़े अधिकारी हैं। हमने मारपीट नहीं की है।  - अर्जुन पुरी, एसडीओ
विज्ञापन

अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

मामला मेरे संज्ञान में आया है। मारपीट की घटना ठीक नहीं है। यदि किसी को कोई परेशानी है तो वे उनसे मिलते। और बड़े अधिकारी हैं उनसे बात की जा सकती थी। मारपीट की घटना शर्मनाक है। बैठाकर बात करुंगी। मसले बैठकर ही हल होते हैं। - सरबजीत कौर, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed