फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fight between IAS Ashok Khemka and Sanjeev Verma come to open in Haryana

हरियाणा में दो आईएएस अफसरों की लड़ाई: भ्रष्टाचार के 12 साल पुराने मामले में डॉ. अशोक खेमका और संजीव वर्मा आमने-सामने

Fri, 22 Apr 2022 10:37 AM IST
निवेदिता वर्मा यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 22 Apr 2022 10:37 AM IST
सार

अशोक खेमका हरियाणा में वाड्रा-डीएलएफ भूमि सौदे का इंतकाल रद्द कर सुर्खियों में आए थे। इसके बाद उन्होंने खेल विभाग में गलत इनाम राशि आवंटन, अभिलेखागार विभाग में गलत नियुक्तियों, रजिस्ट्रियों में भ्रष्टाचार, अंबाला विज्ञान केंद्र के निर्माण में अनियमितताएं इत्यादि भ्रष्टाचार के अनेक मामले उजागर किए।

विज्ञापन
Fight between IAS Ashok Khemka and Sanjeev Verma come to open in Haryana
आईएएस अशोक खेमका और आईएएस संजीव वर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ने के लिए चर्चित आईएएस अशोक खेमका और संजीव वर्मा के बीच की लड़ाई खुलकर सतह पर आ गई है। गुरुवार को डॉ. अशोक खेमका पर नियमों के विरुद्ध नियुक्तियां करने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि 2009-19 में खेमका ने हरियाणा भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक रहते दो प्रबंधकों की नियुक्ति नियमों को ताक पर रखकर की। निगम के वर्तमान प्रबंधक निदेशक संजीव वर्मा ने 12 साल पुराने मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए खेमका समेत चार पर आपराधिक मामला दर्ज करने की सिफारिश की है।

विज्ञापन


खेमका और वर्मा के बीच तनातनी की शुरुआत अभिलेखागार विभाग में रहते हुई। खेमका विभाग के प्रधान सचिव और वर्मा निदेशक पद पर थे। इसी दौरान दोनों विभाग में नियुक्तियों को लेकर आमने-सामने आ गए। मामला मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास पहुंचा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वर्मा ने नियुक्तियों को जायज ठहराया। यही वजह रही कि कोई कदम सरकार की तरफ से नहीं उठाया गया। इसके बाद दोनों के संबंधों में खटास आ गई, जो अब चरम पर पहुंच गई।

विज्ञापन

2014-2015 में उठा था अनियमितताओं का मामला

खेमका के भंडारण निगम के कार्यकाल की अनियमितताओं के मामले सबसे पहले 2014-2015 में उठे। पहला मामला निगम के गोदामों की छतों के लिए खरीदी गेल वैल्यूम सीटों और दूसरा नियुक्तियों का था। सीट खरीद का मामला लोकायुक्त हरियाणा के पास भी पहुंचा और केस सीबीआई को सौंपने की मांग की गई। उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब सात साल बाद बड़ा कदम भंडारण निगम के वर्तमान प्रबंध निदेशक संजीव वर्मा ने उठा डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन


अब खेमका भी अभिलेखागार विभाग में हुई नियुक्तियों का मुद्दा दोबारा उठाकर जवाबी हमला बोल सकते हैं। निगाहें सरकार के अगले कदम पर भी टिकी हुई हैं। अब देखना ये है कि खेमका पर पंचकूला पुलिस मामला दर्ज करती है या नहीं, क्योंकि आईएएस अधिकारी पर केस दर्ज करने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी है।

कई घोटाले उजागर कर चुके हैं खेमका और वर्मा

खेमका हरियाणा में वाड्रा-डीएलएफ भूमि सौदे का इंतकाल रद्द कर सुर्खियों में आए थे। इसके बाद उन्होंने खेल विभाग में गलत इनाम राशि आवंटन, अभिलेखागार विभाग में गलत नियुक्तियों, रजिस्ट्रियों में भ्रष्टाचार, अंबाला विज्ञान केंद्र के निर्माण में अनियमितताएं इत्यादि भ्रष्टाचार के अनेक मामले उजागर किए। वहीं संजीव वर्मा अंबाला का मनरेगा घोटाला और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति घोटाला उजागर कर चुके हैं। मनरेगा घोटाले में हरियाणा के चार आईएएस अधिकारियों के नाम भी सामने आए थे। छात्रवृत्ति घोटाले में अनेक लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है, इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस के केस दर्ज न करने पर वर्मा ने धरने पर बैठने तक की चेतावनी दे डाली थी। अब उन्होंने भंडारण निगम का मामला खोलकर अफसरशाही में हड़कंप मचा दिया है।

2024 चुनाव के मद्देनजर तो नहीं खेमका की घेराबंदी

सियासी गलियारों में यह चर्चा शुरू हो गई है कि खेमका की घेराबंदी 2024 के विधानसभा चुनाव को लेकर तो नहीं है। चूंकि, हाल ही में उन्हें हरियाणा में आप का चेहरा बनाने की चर्चाएं चली थीं। भ्रष्टाचार प्रदेश में एक बड़ा मुद्दा है और खेमका की छवि भ्रष्टाचार विरोधी अधिकारी की है। ऐसे में उनकी छवि धूमिल करने के लिए यह मामला राजनीतिक तौर पर तो नहीं खोला गया। सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की बातें चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed