फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fight between Congress and AAP worker in Jalalabad

जलालाबाद: कांग्रेस व आप कार्यकर्ता के बीच झगड़ा, एक के जांघ में लगी गोली, फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

Mon, 14 Mar 2022 05:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 14 Mar 2022 05:48 PM IST
सार

सिविल अस्पताल के डॉ. अदब्ब दरगन का कहना है कि उनके पास जख्मी हालत में रणजीत रात साढ़े 10 बजे के करीब आया था। गोली जांघ में फंसी थी, उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
Fight between Congress and AAP worker in Jalalabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जलालाबाद में शहीद ऊधम सिंह चौक के नजदीक बने ढाबे पर पुरानी रंजिश को लेकर कांग्रेस व आप कार्यकर्ताओं के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान जांघ में लगने से आप कार्यकर्ता गंभीर जख्मी हो गया। उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। यह घटना रविवार रात 10 बजे की है।

विज्ञापन


आप कार्यकर्ता रणजीत सिंह निवासी मंडी रोड़ा वाली ने कहा कि वह अमृतसर अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मनोनीत सीएम भगवंत मान के रोड शो में हिस्सा लेने गया था। वहां से रात को जलालाबाद लौटने के बाद शहीद ऊधम सिंह चौक के नजदीक एक ढाबे पर वह अपने तीन साथियों संग भोजन करने लगा। उसी समय कांग्रेस कार्यकर्ता नन्नु कुक्कड़ अपने दो साथियों के साथ वहां भोजन करने पहुंच गया।
विज्ञापन


दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। रणजीत का आरोप है कि उस पर कुक्कड़ ने गोली दागी, जो उसकी जांघ में लगी। जख्मी हालत में रणजीत को स्थानीय सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है, जहां से डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता नन्नु कुक्कड़ का कहना है कि ढाबे पर भोजन करने पहुंचा तो वहां पर रणजीत अपने साथियों संग बैठा था। उसे कहने लगा कि कांग्रेस के समय उन्हें बहुत तंग किया था अब हमारी सरकार आ गई है देख लेंगे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। वहां मौजूद लोगों ने छुड़ा दिया। जब नन्नु से पूछा कि रणजीत कह रहा है कि गोली तुमने मारी है, इस पर नन्नु ने कहा कि ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा सकती है। 

वहां गोली नहीं चली है और न ही उसने मारी है। नन्नु ने कहा कि रणजीत ने सिविल अस्पताल के बाहर जाकर खुद को गोली मारी है। उसने एसएसपी से जांच की मांग की और कहा कि उसकी रिवाल्वर चुनाव के दौरान फौजी गन हाउस में जमा है। पुलिस जांच करे कि गोली कितनी दूरी से चली है, किस पिस्तौल की गोली है। 

नन्नु ने कहा कि जांघ के पीछे गोली लगने की बात कही जा रही है, जबकि पेंट में गोली का छेद नहीं है। उधर, सिविल अस्पताल के डॉ. अदब्ब दरगन का कहना है कि उनके पास जख्मी हालत में रणजीत रात साढ़े 10 बजे के करीब आया था। गोली जांघ में फंसी थी, उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि रणजीत ने अभी उन्हें बयान नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed