{"_id":"69407472a1ddfe54e60d7151","slug":"fifth-camp-of-public-welfare-schemes-cards-made-for-650-eligible-beneficiaries-chandigarh-news-c-16-pkl1079-897498-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जनकल्याणकारी योजनाओं का पांचवां कैंप, 650 पात्र लाभार्थियों के बनाए कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जनकल्याणकारी योजनाओं का पांचवां कैंप, 650 पात्र लाभार्थियों के बनाए कार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भाजपा चंडीगढ़ रामदरबार फेज–2 चोपड़ा मार्केट में दो दिवसीय जनकल्याणकारी योजनाओं का पांचवां कैंप लगाया गया। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में जनसेवा का संकल्प लिया गया। इस कैंप का उद्देश्य केंद्र एवं प्रशासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक सरल, पारदर्शी और त्वरित रूप से पहुंचाना रहा। कैंप के दौरान कुल 802 नागरिकों का पंजीकरण किया गया, जिनमें से 650 पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाए गए। इसके अतिरिक्त 100 नागरिकों के पेंशन से संबंधित आवेदन प्रपत्र मौके पर ही भरवाए गए।
कैंप का आयोजन जिला अध्यक्ष रविंद्र मलिक के मार्गदर्शन में जिला टीम के सभी पदाधिकारियों, संबंधित मंडल अध्यक्ष तथा मंडल टीम के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की इंचार्ज सोनिया दुग्गल ने पूरे आयोजन में समन्वय, व्यवस्थापन और सेवाओं की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए मुख्य भूमिका निभाई।नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, ई-श्रम कार्ड तथा आभा कार्ड जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं स्थल पर ही तैयार कर वितरित की गईं।