फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fiance blackmail his future wife to show her obscene photos and videos demand rs 30 lakh Panchkula police FIR

पैसों के लिए डोला मंगेतर का ईमान: होने वाली पत्नी के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो दिखा ससुलारियों से मांगे 30 लाख

Thu, 04 Jul 2024 09:31 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 04 Jul 2024 09:31 PM IST
सार

पैसों के लिए मंगतेर ने अपनी होने वाली पत्नी को ही ब्लैकमेल किया। युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो दिखाकर ससुरालियों से 30 लाख रुपए की डिमांड कर दी। पंचकूला साइबर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Fiance blackmail his future wife to show her obscene photos and videos demand rs 30 lakh Panchkula police FIR
BLACKMAIL - फोटो : FREEPIK

विस्तार

पहले प्यार हुआ, फिर प्यार का इजहार और बात शादी तक पहुंच गई। सगाई भी हो गई, लेकिन प्यार परवान चढ़ने यानी शादी से पहले ही मंगेतर का ईमान डोल गया। वह पैसों के लिए होने वाली पत्नी को ब्लैकमेल करने लगा। मंगेतर के पास युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो थे, जिन्हें दिखाकर वह ससुरालियों से 30 लाख रुपये की डिमांड कर रहा था।  
विज्ञापन


मंगतेर की तरफ से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो से ब्लैकमेल कर 30 लाख रुपए मांगने के मामले में पंचकूला साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर-12 साइबर पुलिस ने पंचकूला निवासी युवती के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी मंगेतर ने अपनी होने वाली पत्नी और उसके परिजनों से फोटो और वीडियो डीलिट करने के बदले 30 लाख रुपये देने को कहा। परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, युवती के पिता ने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी कनाडा में पढ़ती थी। वहां उसकी पंजाब निवासी लड़के से जान पहचान हुई। दोनों ने शादी करने का फैसला किया। दोनों के परिवार के लोग मिले और उसके बाद सगाई हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्तों को युवती के पीछे भेजता था आरोपी
आरोपी मंगेतर ने होने वाली पत्नी के मोबाइल में एक ऐसा एप इंस्टॉल कर दिया, जिससे वह अपनी मंगेतर (युवती) की हर जानकारी उसके पास पहुंच जाती थी। आरोपी की हरकत यहीं नहीं रुकी उसने युवती को फॉलो करने के लिए अपने दोस्तों को उसके पीछे भेजता था। इससे परेशान होकर युवती ने अपने परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद रिश्ता खत्म करने का निर्णय लिया गया। 


फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी
आरोपी मंगेतर ने युवती और उसके परिजनों से एक बार मिलने का दबाव बनाया। वे मिलने के लिए तैयार हो गए। वहां पर आरोपी ने युवती के पिता को वीडियो और फोटो दिखाकर कहा कि अगर शादी कैंसिल की तो वीडियो और फोटो वायरल कर देगा। आरोपी उनसे डीलिट करने के बदले में 30 लाख रुपये देने का दबाव बनाया। इसके बाद पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed