{"_id":"c4712ac7b77af17e68e7a5a6255dc8e6","slug":"fest-in-pu-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइनाइड फेस्ट: भावी इंजीनियर्स ने जमकर की मस्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइनाइड फेस्ट: भावी इंजीनियर्स ने जमकर की मस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 07 Mar 2014 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षाओं से पहले पंजाब यूनिवर्सिटी से निकलने वाले भावी इंजीनियरों ने जमकर मस्ती की ओर स्टेज पर टैलेंट दिखाया।
विज्ञापन
वीरवार से पीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग (यूआईसीईटी) का सालाना फेस्ट साइनाइड-14 शुरू हुआ। पहले दिन विभाग के ग्राउंड में बने ओपन स्टेज पर सोलो डांस की प्रतियोगिता में युवाओं ने खूब हिस्सा लिया।
एक तरफ टैलेंट का दौर चला रहा था तो दूसरी तरफ फन गेम्स में भी युवाओं ने रुचि दिखाई। अमर उजाला के सहयोग से आयोजित फेस्ट में पहले दिन ही सैकड़ों की संख्या में ट्राइसिटी के विभिन्न कालेज के युवाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
तीन दिन के फेस्ट में 30 से अधिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। फेस्ट में युवाओं ने हाथों पर टैटू बनवाने और टग ऑफ वॉर जैसी प्रतियोगिता में काफी उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
विज्ञापन
दोस्तों को गुलाब देने के स्टॉल पर भी दिन भर युवाओं की भीड़ उमड़ी रही। दोस्तों की पसंद पर जमकर गानों की फरमाइश हुई।
पीयू के थियेटर विभाग के विद्यार्थियों ने भी फेस्ट में अपनी प्रस्तुति दी। शुक्रवार को भी फेस्ट में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।