फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   femina miss india at chandigarh

फेमिना मिस इंडिया के लिए 12 लड़कियां तैयार

Sat, 21 Dec 2013 11:55 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 21 Dec 2013 11:55 AM IST
विज्ञापन
femina miss india at chandigarh
12 सुंदरियां एफबीबी फेमिना मिस इंडिया 2014 के ऑडिशन के ग्रांड फिनाले में चुनौती देने को तैयार हैं। पूर्व मिस इंडिया वान्या मिश्रा और पंजाबी एक्टर सनी गिल की मौजूदगी में होटल पार्क प्लाजा में हुए ऑडिशन के दौरान बारह लड़कियों का सेलेक्शन किया गया।
विज्ञापन


इसमें संजना घई, अमरजोत कौर, तनवीर कौर, मोनिका आनंद, अदिति शर्मा, स्वाति राठौर, रुचिका सांभी, एंजल गोयल, शैलजा शर्मा, नूर भुल्लर, जसप्रीत कौर, शुभांगी त्यागी शामिल हैं।
विज्ञापन


ऑडिशन में स्विम वीयर राउंड और काकटेल राउंड हुए। हिमाचल, पंजाब और हरियाणा की 32 लड़कियों ने ऑडिशन दिया था। फेमिना मिस इंडिया के लिए सेलेक्शन की प्रक्रिया तीन चरणों में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज में बढ़ा आत्मविश्वास: गोयल
शिमला निवासी एंजेल गोयल ने कहा कि वह फेमिना मिस इंडिया के मुंबई ऑडशन के लिए कांफिडेंट है। कालेज में मिस फ्रेशर रही तो आत्मविश्वास आ गया। इंटरनेट के माध्यम से पता चला कि चंडीगढ़ में ऑडिशन हो रहे हैं।


फेसबुक से मिली जानकारी: घई
फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही फरीदाबाद की संजना घई ने कहा कि वे माडलिंग के अनुभव को फेमिना मिस इंडिया के मुंबई राउंड में आजमाएंगी। उन्होंने रियल्टी शो में काम किया। मिस इंडिया के लिए फेसबुक से जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed