फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   female teachers_girl students_security_commetties_education department_punjab schools

महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाई कमेटियां

Sat, 30 Nov 2013 04:28 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Nov 2013 04:28 PM IST
विज्ञापन
female teachers_girl students_security_commetties_education department_punjab schools
पंजाब के सभी स्कूलों में महिला कर्मचारियों और छात्राओं की सुरक्षा को विश्वसनीय बनाने और महिलाओं के विरुद्ध अपराध रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने कमेटियों का गठन किया है। निदेशालय और जिला स्तर पर बनी कमेटियां शिकायत दर्ज करवाने के साथ-साथ उनके निपटारे का काम करेंगी।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने बताया कि उप सचिव शिक्षा विभाग की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय कमेटी गठित की गई है। शिक्षा विभाग के उपनिदेशक पंकज शर्मा की अध्यक्षता में निदेशालय स्तर पर कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन


सभी जिलों में वरिष्ठ जिला शिक्षा अधिकारी या प्रिंसिपल की अगुवाई में जिलास्तर पर कमेटी गठित की गई है। सर्कल स्तर और जिला शिक्षा अधिकारी स्तर पर भी विभिन्न कमेटियां गठित की जा रही हैं ताकि महिला कर्मचारियों की शिकायतों का उनके स्तर पर ही निपटारा हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कमेटियों में महिलाओं को सदस्य सचिव बनाया जाएगा जबकि जिला स्तर पर गैर सरकारी संस्थाओं के सदस्य सचिव के तौर पर काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed