फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fees of many courses may increase in PU

पीयू में बढ़ सकती है कई कोर्सों की फीस

Sat, 01 Jan 2022 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Fees of many courses may increase in PU
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी एमबीए से लेकर एमसीए की फीस बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। यह प्रस्ताव सीनेट की 8 जनवरी को होने वाली बैठक में आएगा। इसके अलावा डेंटल कॉलेज के शिक्षकों की प्रमोशन पॉलिसी भी पास होगी। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है, उसका प्रस्ताव भी आएगा। साथ ही पूर्व में लंबित प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श होगा।
विज्ञापन

पीयू की ओर से फीस बढ़ाने के प्रस्ताव पिछले साल ही तैयार किए गए थे। एमबीए आईबी, एमबीए एचआर, एमबी बायोटेक, बीई, एमटेक, एमई, एमफार्मा, बीफार्मा आदि कोर्सेज की फीस में बढ़ोतरी किए जाने की योजना है। वहीं दूसरी ओर डेंटल कॉलेजों के शिक्षकों को कई वर्ष से प्रमोशन का लाभ नहीं मिल पा रहा था, क्योंकि उनकी प्रमोशन पॉलिसी नहीं बनाई गई। उन्होंने कई बार प्रयास भी किए थे। इसी को ध्यान में रखते हुए वर्ष की पहली सीनेट की बैठक में यह प्रमोशन पॉलिसी पास होगी। डीन रिसर्च, डीयूआई आदि पदों पर हुई तैनाती आदि के प्रस्ताव को भी सामने रखा गया है। नए भवनों के निर्माण की राशि बढ़ाने, शिक्षकों की पदोन्नति को मंजूरी से लेकर कई प्रस्ताव रखे गए हैं। इस बैठक में कितने सीनेट सदस्य शामिल होंगे, यह अभी साफ नहीं है। जिन सदस्यों की अधिसूचना नहीं हुई, उन्हें बैठक में आने का अधिकार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed