फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Feel of December Month Weather in July Month in Sonipat, Dense Fog

हरियाणा के सोनीपत में जुलाई में दिखा दिसंबर का नजारा, धुंध छाई और ठंडक का अहसास हुआ

Thu, 23 Jul 2020 12:16 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, सोनीपत
अमर उजाला, सोनीपत Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 23 Jul 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
Feel of December Month Weather in July Month in Sonipat, Dense Fog
हाईवे पर छाई धुंध - फोटो : अमर उजाला

कुंडली व राई क्षेत्र में गुरुवार तड़के जुलाई के माह में दिसंबर का नजारा दिखाई दिया। जब लोग सुबह सोकर उठे तो दिसंबर की तरफ वातावरण में धुंध छाई हुई थी। गलियों से लेकर हाईवे तक धुंध छाई रही। जिसके चलते वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। दिन चढने के बाद धुंध छटने के बाद ही वाहन चालकों को राहत मिल सकी। 

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि तीन दिन तक हुई बारिश के चलते आद्रता बढ़ने से वातावरण में पानी की बूंद धुंध के रूप में छा गई। धूप निकलते ही वह ओस बनकर जमीन पर गिर गई। गुरुवार तड़के करीब पांच बजे जब लोग सोकर उठे तो वातावरण में पूरी तरह से धुंध छाई थी। जिससे लोगों को काफी अचरज हुआ।
विज्ञापन


अक्सर वातावरण में धुंध दिसंबर व जनवरी के माह में ही होती है। ऐसे में जुलाई के माह में धुंध देखकर लोग हतप्रभ रह गए। कुंडली व राई क्षेत्र के गांवों के साथ ही धुंध हाईवे में भी छाई दिखी। हाईवे के निर्माण के चलते जगह-जगह सड़क किनारे खुदाई करने से वाहन चालक हेड लाइट जलाकर काफी धीमी गति में चलने को मजबूर हुए। वाहन सुबह एक साथ चलते दिखाए दिए। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही धुंध भी छंट गई। जिसके बाद हाईवे पर स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तीन दिन की बारिश के चलते छाई धुंध 
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि सोमवार से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते हवा में आद्रता की मात्रा ज्यादा होने और जमीन में गीली होने से वातावरण में धुंध छा गई। ओस की बूंद वातावरण में रहने के चलते धुंध जैसे हालात बन गए। हालांकि धूप निकलने के साथ ही वातावरण में छाई धुंध जमीन पर गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed