फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Feedback of Girls on UT Administration Planning for Girls

जानिए, प्रशासन की योजना पर क्या कहती हैं बेटियां

Tue, 28 Jan 2014 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 28 Jan 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
Feedback of Girls on UT Administration Planning for Girls
बेटियों की भलाई और कन्या भ्रुण हत्या पर रोक लगाने के लिए चंडीगढ़ प्र्रशासन ने 2014 वर्ष को महिला सशक्तीकरण वर्ष घोषित किया है।
विज्ञापन


इसके अन्तर्गत बनाई योजना में गरीब लोगों की बेटी के जन्म के समय उसके खाते में 40,000 रुपये जमा करवाए जाएंगे। प्रशासन के इस फैसले का शहर की कुछ बेटियों ने स्वागत किया है।

इस पर बात करते हुए देव समाज कॉलेज सेक्टर-45 की छात्रा कृष्णा वैभव ने बताया कि योजना गरीब बच्चों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

बीकॉम दूसरे वर्ष की छात्रा स्वाती का कहना है कि यह उनके लिए एक अच्छा कदम है, जिनको पैसों की जरूरत है। माता पिता द्वारा लड़कों को बताना चाहिए कि लड़की से कैसे बातचीत करनी है।
विज्ञापन


डांस डिपार्टमेंट की अध्यापिका सुनीता शर्मा और माधुरी कोहली ने बताया कि यह योजना गरीब परिवार से संबंधित लोगों के लिए सही है। लड़कियों को भी इसके लिए शिक्षित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएससी पहले वर्ष की छात्रा सोनाली के अनुसार यह उनके लिए ठीक है जो मां बाप अपनी बच्ची को पढ़ाने के लिए असमर्थ है।

बीकॉम दूसरे वर्ष की छात्रा हिना के अनुसार यह लड़कियों की पढ़ाई के लिए एक अच्छा कदम हैं क्योंकि वह अब खुद पढ़ पाएंगी अपना पढ़ाई का खर्च खुद उठा पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed