{"_id":"58a9e7a54f1c1b0d4cd84f7b","slug":"fee-regulate-in-chandigarh-parents-opened-the-front","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन नहीं कर पाया फीस रेगुलेट, अभिभावकों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन नहीं कर पाया फीस रेगुलेट, अभिभावकों ने खोला मोर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एजुकेशन डिपार्टमेंट अपनी फीस पॉलिसी नहीं बना पाया और अब पंजाब की फीस पॉलिसी के सहारे है। वहीं प्रशासन के फीस रेगुलेट न कर पाने से तंग आकर पेरेंट्स ने खुद स्कूलों और एजुकेशन डिपार्टमेंट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मनमानी फीस की पैरवी करने के लिए सभी स्कूलों में पेरेंट्स एसोसिएशन बनाए जाने का फैसला कुछ पेरेंट्स ने लिया है।
हालांकि कुछ स्कूलों में पेरेंट्स एसोसिएशन पहले ही बन चुकी हैं। अब उन्हीं की तर्ज पर सभी स्कूलों में एसोसिएशन बनाने की तैयारी है। चंडीगढ़ स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट नितिन गोयल ने बताया कि दूसरे स्कूलों के पेरेंट्स उनसे संपर्क साध रहे हैं। माउंट कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में कुछ दिन पहले ही पेरेंट्स एसोसिएशन बनाई गई है। यह एसोसिएशन स्कूल की मनमानी के खिलाफ आवाज भी उठा चुकी है।
पेरेंट्स एसोसिएशन के सदस्य प्रितपाल सिंह ने बताया कि स्कूलों की मनमानी के खिलाफ वह उच्चाधिकारियों को शिकायत करेंगे। डिपार्टमेंट कार्रवाई नहीं करता है तो उनके जैसे बहुत से पेरेंट्स सड़कों पर उतरकर विरोध जताएंगे। प्राइवेट स्कूल बिना किसी नियम और सूचना दिए मनमाने तरीके से हर सेशन में फीस बढ़ा रहे हैं। कई स्कूल हर साल री-एडमिशन फीस पेरेंट्स से वसूल रहे हैं। जबकि बच्चा पहले से ही उसी स्कूल में पढ़ रहा है ऐसे में री-एडमिशन फीस का मतलब समझ नहीं आता। प्रितपाल सिंह ने बताया कि ट्यूशन फीस भी कुछ स्कूलाें ने सीधी दोगुना कर दी है, जो पेरेंट्स की सीधे कमर तोड़ने वाली है।