फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Federation and CITU celebrated May Day, strike will be held on May 20

Chandigarh News: फेडरेशन और सीटू ने मनाया मई दिवस, 20 मई को होगी हड़ताल

Fri, 02 May 2025 01:36 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Fri, 02 May 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Federation and CITU celebrated May Day, strike will be held on May 20
चंडीगढ़। सेक्टर-30 के चीमा भवन में वीरवार को फेडरेशन ऑफ यूटी इंप्लाइज एंड वर्कर्स चंडीगढ़ और सीटू की ओर से मई दिवस मनाया गया। इस मौके पर शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मई दिवस पर झंडा फहराया गया। श्रद्धांजलि देने के बाद समागम शुरू हुआ। पहलगाम में मारे गए लोगों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समागम की अध्यक्षता सीटू के दिनेश प्रसाद, रंजीत सिंह, फेडरेशन के रघवीर, राजेंद्र कटोच, हरकेष चंद, सुखविंदर सिंह सिद्धू, तोपलान, सुनीता शर्मा, नसीब सिंह ने संयुक्त तौर पर की। गोपाल दत्त जोशी ने कहा कि 11 सूत्रीय मांग पत्र के समर्थन में 20 मई को एक दिन की हड़ताल का प्रस्ताव पास किया गया। उससे पहले 8 मई को निगम के मुख्य अभियंता के खिलाफ भी विशाल धरना होगा। इस दौरान कई जगहों पर मई दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed