{"_id":"693f1fbc919820f4400506be","slug":"fearless-daughters-are-fighting-bravely-criminals-are-ending-up-behind-bars-chandigarh-news-c-16-pkl1049-897178-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बेखौफ बेटियां कर रहीं डटकर मुकाबला... अपराधी पहुंच रहे सलाखों के पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बेखौफ बेटियां कर रहीं डटकर मुकाबला... अपराधी पहुंच रहे सलाखों के पीछे
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हिम्मत अगर बुलंद हो तो अपराधी कितना ही शातिर क्यों न हो कानून से नहीं बच सकता। एक सप्ताह में शहर में सामने आए तीन अलग-अलग मामलों में दो युवतियों और एक महिला ने जिस जांबाजी का परिचय दिया है उसने न सिर्फ आरोपियों की हिम्मत तोड़ी बल्कि पुलिस की कार्रवाई को भी नई दिशा दी। इन घटनाओं में दो मामलों में आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचे जबकि एक मामले में शिकायत दर्ज न होने से आरोपी बच निकलने में सफल रहे।
17 साल की बेटी ने सूझबूझ ने आरोपी को जेल पहुंचाया
सबसे चौंकाने वाला मामला 17 वर्षीय स्कूली छात्रा का रहा। उसने उबर बाइक राइडर द्वारा छेड़छाड़ किए जाने पर डरने के बजाय सूझबूझ दिखाई। छात्रा ने चलती बाइक पर ही आरोपी की हरकत का वीडियो बनाया, पिता को सूचना दी और साहस दिखाते हुए बाइक गिरा दी। पीछा करने पर आरोपी को थप्पड़ जड़कर उसे पुलिस के हवाले किया। इस हिम्मत ने आरोपी को जेल पहुंचा दिया।
बबली की हिम्मतत से पाच साल पुराने मामले सुलझे
वहीं, सेक्टर-19 में बबली नामक महिला ने झपटमारों का सामना करते हुए एक आरोपी को पकड़कर गिरा दिया। उनकी बहादुरी से दो आरोपी गिरफ्तार हुए और झपटमारी के पांच पुराने मामले भी सुलझ गए। यह साहस न सिर्फ उनकी सुरक्षा बना बल्कि कई अन्य पीड़ितों को भी न्याय की राह दिखा गया।
विज्ञापन
ये जाबांज महिलाएं भी कम नहीं
सेक्टर-40 में चेन झपटने की कोशिश के दौरान एक युवती ने आरोपी की बाजू पकड़कर दांत से काट लिया जबकि सेक्टर-37 की अनुराधा ने मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहे आरोपी को बाइक से खींचकर भगा दिया।
कोट -
यह शहर की महिलाओं के सशक्तिकरण और जागरूकता का उदाहरण है। शहर की अन्य महिलाओं को भी इनसे सीख लेनी चाहिए कि कैसे विषम परिस्थितियों में घबराने की बजाय सामने वाले से मुकाबला करना है। पुलिस लोगों के इस हौसले को बढ़ाने के लिए हमेशा उनके साथ है। – कंवरदीप कौर, एसएसपी