फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fear suffocation corona PPE kit intentions weak GMSH-16 nursing officer Om Prakash

पीपीई किट की घुटन और कोरोना का डर फौलादी इरादों को नहीं कर पाया कमजोर, जीएमएसएच-16 के नर्सिंग ऑफिसर ओम प्रकाश लगातार 4 महीने से दो रहे हैं ड्यूटी

Fri, 31 Jul 2020 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Fear suffocation corona PPE kit intentions weak GMSH-16 nursing officer Om Prakash
चंडीगढ़। जीएमएसएच- 16 के नर्सिंग ऑफिसर ओमप्रकाश लगातार 4 महीने से अस्पताल के कोविड आइसोलेशन में ड्यूटी दे रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की देखभाल का जिम्मा उनके ऊपर है। ड्यूटी के दौरान वह लगातार 8 घंटे तक पीपीई किट पहनकर मरीजों की देखभाल करते हैं। ओमप्रकाश का कहना है कि पीपीई किट में घुटन और घबराहट होती है। लगातार 8 घंटे तक बिना पानी पिये ड्यूटी करना होता है। उस दौरान शौचालय भी नहीं जा सकते। लेकिन मरीजों की स्थिति देखकर वह अपनी परेशानी भूल जाते हैं।
विज्ञापन

ओमप्रकाश का परिवार राजस्थान में है। पिता रिटायर टीचर और एक बहन राजस्थान पुलिस में तैनात हैं। चंडीगढ़ में ओम प्रकाश अकेले अपने घर और हॉस्पिटल की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ओमप्रकाश का कहना है कि उनके माता पिता और पत्नी सुशीला दिनभर में कई बार उनका हाल चाल लेते हैं। पत्नी उन्हें समझाती है कि परिवार की जिम्मेदारी को दरकिनार कर ईमानदारी से अपनी ड्यूटी को कीजिए। ओमप्रकाश ने बताया कि सुशीला माता पिता के साथ ही पूरे घर की जिम्मेदारी संभाल रही है। परिवार के सहयोग के बल पर ही वह कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी के मरीजों के बीच सुरक्षित रहकर ड्यूटी कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
कैसे तोड़ सकते हैं लोगों का विश्वास ओमप्रकाश ने बताया कि शुरुआती दौर में जब कोविड वार्ड में ड्यूटी लगने की जानकारी हुई, तब वह और उनके परिवार के लोग डर गए थे। लेकिन फिर उन्हें अपनी ड्यूटी और ड्यूटी से जुड़े संकल्प की याद आई। ओमप्रकाश का कहना है कि अगर बीमारी और मरीजों से डॉक्टर और नर्सिंग ऑफिसर ही डर जाएंगे तो फिर बीमारी का इलाज कैसे होगा। इसलिए मैंने हिम्मत कर ड्यूटी ज्वाइन की। धीरे धीरे मरीजों के बीच में काम करते हुए सारा डर दूर हो गया । ओमप्रकाश ने बताया कि 4 महीनों से लगातार कोरोना के मरीजों के बीच ड्यूटी करने के बावजूद भी संक्रमित ना होने के पीछे की मुख्य वजह बचाव के मानकों का सावधानीपूर्वक पालन करना है। इसके साथ ही नर्सिंग इंचार्ज सिस्टर कैलाश और नर्सिंग ऑफिसर परमिंदरजीत थिंड उनको पूरा सहयोग देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed