फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fear of copying in NEET exam, earring watch, scarf and thread also came off

नीट परीक्षा में नकल का डर, बाली घड़ी, दुपट्टा और धागे भी गए उतर

Mon, 13 Sep 2021 01:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Fear of copying in NEET exam, earring watch, scarf and thread also came off
सेक्टर- 15 डीएवी स्कूल में नीट के एग्जाम के दौरान स्टूडेंट्स की चेकिंग करते सुरक्षा कर्मचारी, चेकि?
चंडीगढ़। शहर में कुल 13 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को नीट की परीक्षा हुई। विभिन्न केंद्रों पर कुल 8421 उम्मीदवार परीक्षा देने पहुंचे। शहर में सुबह के समय बारिश के कारण हरियाणा और हिमाचल से आने वाले परीक्षार्थियों को थोड़ी दिक्कतें आईं। हालांकि उम्मीदवारों को परेशानी नहीं हो, इसलिए 11 बजे ही केंद्र में प्रवेश शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन

उम्मीदवारों द्वारा पहने गहने, घड़ी, धागे और इलेक्ट्रानिक सामान इत्यादि को केंद्र से बाहर ही रखवा लिया गया था। परीक्षा केंद्र में प्रवेश का अंतिम समय डेढ़ बजे का था, लेकिन बारिश को देखते हुए केंद्रों में एक बजकर 40 मिनट तक पहुंचने वाले उम्मीदवारों को भी प्रवेश दिया गया। एक केंद्र पर लगभग 500-600 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे, जिससे उस केंद्र के पास की सड़क पर परीक्षा शुरू होने से पहले और खत्म होने केसमय ट्रैफिक जाम लगा रहा। स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए चंडीगढ़ पुलिस के मुलाजिम भी तैनात थे।
विज्ञापन

रात को ही शहर में पहुंचे कुछ उम्मीदवार
हरियाणा और हिमाचल से आने वाले उम्मीदवारों ने बातचीत में बताया कि वे शनिवार रात को ही शहर में आ गए थे। वहीं कई उम्मीदवार सुबह जल्दी लोकल बसों से शहर के केंद्रों में परीक्षा देने पहुंचे। हिमाचल के नाहन से आने वाली अभिभावक सीमा ने बताया कि उनकी बेटी की परीक्षा थी। सुबह जल्दी वह चंडीगढ़ केलिए निकले। 11 बजे केंद्र पर पहुंच गए थे। चूंकि परीक्षा शाम 5 बजे खत्म होनी थी। इसलिए दिन में थोड़ा समय बाजारों में घूमकर वक्त निकाला। हिसार से आने वाले उम्मीदवार आदित्य ने बताया कि वह शनिवार रात को अपने एक रिश्तेदार के घर चंडीगढ़ आ गए थे, जिससे सुबह केसमय केंद्र पर पहुंचने में दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भौतिक व रसायन विज्ञान लगा कठिन
उम्मीदवारों ने बताया कि नीट की परीक्षा में भौतिकी का भाग कठिन था। वहीं कुछ विद्यार्थियों को रसायन विज्ञान का भाग भी थोड़ा कठिन लगा। परीक्षा देरी से आयोजित होने के कारण इस बार तैयारी के लिए काफी समय मिल गया था, जिसका थोड़ा फायदा मिला है। नीट विशेषज्ञ कुनाल ने बताया कि परीक्षा में भौतिकी और रसायन विज्ञान के कुछ प्रश्न 2020 के जेईई के पेपर से मिलते-जुलते थे। जिन उम्मीदवारों ने अच्छी तैयारी की है, वे अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

आधार कार्ड की फोटो से शक्ल नहीं मिलने पर नहीं दे सका परीक्षा
सेक्टर-19 के सरकारी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में कैथल के एक विद्यार्थी की आधार कार्ड की फोटो शक्ल से नहीं मिलने पर वह परीक्षा नहीं दे सका। पहले उम्मीदवार ने परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर लिया था, लेकिन बाद में केंद्र के अंदर हुई जांच में उसकी शक्ल आधार कार्ड की फोटो से न मिलने के चलते बवाल हो गया। हालांकि उम्मीदवार ने ज्यादा कुछ माथापच्ची नहीं की और बिना परीक्षा दिए ही केंद्र से लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed