फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fazilka prison, Punjab news, Shivlal doda, including prison, DSP jail suspended

फाजिल्का सब जेल में छापा, 25 बाहरी काबू, डीएसपी जेल सहित चार सस्पेंड

Fri, 06 Jan 2017 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/फाजिल्का (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/फाजिल्का (फिरोजपुर) Updated Fri, 06 Jan 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
Fazilka prison, Punjab news, Shivlal doda, including prison, DSP jail suspended
अबोहर के भीम टांक हत्याकांड का मुख्यारोपी शिव लाल डोडा - फोटो : फाइल फोटो
फाजिल्का की सब जेल में बुधवार रात चुनावी चर्चा की सूचना पर राज्य चुनाव अधिकारी ने टीम संग औचक छापामारी की। इस दौरान भीम हत्याकांड के आरोपी अकाली नेता शिवलाल डोडा से मिलने पहुंचे 24 समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चुनाव आयोग के आदेश पर जेल सुपरिंटेंडेंट समेत सभी 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दिसंबर 2015 में अबोहर में शिवलाल डोडा के फार्म हाउस में भीम टांक के हाथ-पांव काटकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय में वीरवार को प्रेस कांफ्रेंस में डीजीपी एचएस भंवरा ने बताया कि राज्य चुनाव अधिकारी ऑफिस ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर अमृतसर और फाजिल्का स्थित जेलों का औचक दौरा किया। टीम को अमृतसर जेल में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला, फिर भी टीम जेल की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। वहीं, चुनाव अधिकारी कार्यालय और पंजाब पुलिस की टीम जब फाजिल्का जेल पहुंची तो वहां जेल सुपरिंटेंडेंट जशनदीप सिंह के कार्यालय में 24 बाहरी लोग बैठे थे।
विज्ञापन


टीम ने इन 24 लोगों और जेल सुपरिटेंडेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही जेल सुपरिटेडेंट को निलंबित करने के आदेश भी जारी किए। साथ ही गृह विभाग से जशनदीप सिंह को चार्जशीट करने के लिए कहा गया है। भंवरा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के कब्जे से 3.48 लाख रुपये की नकदी, 7 लग्जरी गाड़ियां और सात मोबाइल जब्त किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फाजिल्का में डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने बताया कि शिवलाल डोडा के  समर्थकों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिनमें सुखमंदर सिंह, राजीव कुमार, दविंदर सिंह, कुलबीर सिंह, अमरीक सिंह, सलिंदर कुमार, वरिंदर, सुरेंद्र कुमार, अश्वनी कुमार, प्रवीन कुमार, अजीत सिंह, गुरमीत सिंह, दीपक कुमार, हरचरन सिंह, संजीव चावला, सुमीत खुराना, सौरव कुमार, रवि कुमार, अश्वनी वाटस, रोहित, सुरेश सतीजा, रवि कुमार, विजय कुमार, अशोक आहूजा व जशनदीप सिंह शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक डीएसपी सब जेल जशनदीप सिंह के अलावा गार्द के चार मुलाजिमों को भी सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed