जालंधर: NIT छात्र की खुदकुशी से पिता ने किया इन्कार, कहा- सुसाइड नोट की लिखावट बेटे की नहीं
अमृतसर बाईपास स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर नेशनल इंडस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआइटी) में बीटेक फाइनल ईयर के छात्र उत्तर प्रदेश के वाराणसी के सीतोपुर की जद्दू मंडी के रहने वाले पंकज केसरी पुत्र दुर्गा केसरी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. बीआर आंबेडकर नेशनल इंडस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआइटी) में छात्र पंकज केसरी के खुदकुशी की घटना ने पुलिस को उलझाकर रख दिया है। वाराणसी से जालंधर पहुंचे छात्र के पिता ने कहा कि सुसाइड नोट में उसके बेटे की लिखावट नहीं है, इसकी जांच की जरूरत है क्योंकि उनका बेटा परेशान था ही नहीं अन्यथा वह फोन कर पारिवारिक सदस्यों से अपनी परेशानी जरूर बताता।
वहीं पुलिस का तर्क है कि छात्र पंकज केसरी ने खुदकुशी की है क्योंकि जिस कमरे में उसने फंदा लगाया था, उसकी कुंडी अंदर से बंद थी और उसे तोड़कर कमरे में घुसे थे। पुलिस ने मामला उलझता देखकर पंकज केसरी के शव का पोस्टमार्टम तीन सदस्यीय चिकित्सकों के बोर्ड से करवाया है। अगर विसरा की रिपोर्ट में जहर निकल आता है तो मामला हत्या का हो सकता है, लिहाजा पुलिस ने अपनी जांच भी तेज कर दी है। वाराणसी से जालंधर पहुंचे पिता दुर्गा केसरी बेटे का शव को देखकर फूट फूट कर रोते हुए कहा कि मेरा बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता।
पिता का आरोप- हॉस्टल प्रशासन ने सही सूचना नहीं दी
पिता दुर्गा प्रसाद केसरी ने आरोप लगाया है कि उन्हें हॉस्टल प्रशासन ने गलत सूचना दी। उनको बताया गया कि बेटे की तबीयत खराब होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जब वह जालंधर आए तो उन्हें बताया गया कि उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली है। उन्हें जब हॉस्टल के कमरे से बरामद हुआ सुसाइड नोट दिया तो वह बोले, यह मेरे बेटे की लिखावट नहीं है और न वह ऐसा कोई कदम उठा सकता है।
फॉरेंसिक जांच के लिए भेजेंगे डायरी: डीएसपी
डीएसपी सुरिंदर धोगड़ी ने बताया कि पुलिस डायरी को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज रही है। पंकज केसरी के मोबाइल कॉल्स को भी निकलवाया गया है, जिसकी बारीकी से जांच की जाएगी। एनआईटी मैनेजेंट ने भी साफ कहा है कि पंकज केसरी को कोई शिकायत नहीं थी, कभी उसने तंग या परेशानी की बात नहीं की।
पंकज कुछ दिन पहले गांव से हॉस्टल लौटा था। वह खुश था और मेहनत से बीटेक क्लीयर करने जा रहा था। ऐसा क्या मजबूरी आ गयी कि उसने खुदकुशी कर ली ? यह जांच का विषय है अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे दुर्गा केसरी के हवाले कर दिया। वे बेटे का शव लेकर वापस यूपी रवाना हो गए हैं।
यह है मामला
अमृतसर बाईपास स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर नेशनल इंडस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआइटी) में बीटेक फाइनल ईयर के छात्र उत्तर प्रदेश के वाराणसी के सीतोपुर की जद्दू मंडी के रहने वाले पंकज केसरी पुत्र दुर्गा केसरी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मौके से एक डायरी मिली, जिसमें लिखा हुआ था- मैं अपनी मजबूरियों के चलते आत्महत्या कर रहा हूं, इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।