फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father beat innocent children, hit son's head with sword

Chandigarh News: पिता ने मासूम बच्चों को पीटा, बेटे के सिर पर तलवार से वार

Tue, 29 Aug 2023 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Father beat innocent children, hit son's head with sword
लालड़ू। हंडेसरा गांव में पिता ने अपनी 16 वर्षीय बेटी और 13 वर्षीय बेटे की बेरहमी से पिटाई करते हुए तलवार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने बेटे गगनदीप की शिकायत पर आरोपी पिता जगमेल के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को डेराबस्सी अदालत में पेश करने के बाद दो दिन के रिमांड ले लिया है। एएसपी डॉ. दर्पण आहलुवालिया ने बताया कि घरेलू क्लेश के चलते आरोपी जगमेल ने पत्नी बलविंदर कौर को काफी समय पहले घर से निकाल दिया था। वह अब अपने भाई के पास गांव बेहड़ा में रह रही थी। गगनदीप ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह तीन बहन भाई हैं। उसकी माता ननिहाल गांव बेहड़ा में रह रही है और वह भाई-बहन और पिता जगमेल के साथ हंडेसरा में रह रहे हैं। माता-पिता अलग-अलग रहने के कारण बहन भाई जब भी कभी अपनी माता से बात करने या उनके पास जाने के लिए कहते हैं तो पिता उनकी मारपीट करते हैं। पिता अक्सर उन्हें भूखे-प्यासे कैद में रखते और उन्हें कहते रहते कि तुम भी अपनी मां की तरह मेरे दुश्मन हो।
विज्ञापन

25 अगस्त को घर में पहले तो काम को लेकर बेटी सिमरन कौर की बुरी तरह पिटाई की। सिमरन ने यह सारी बात माता को फोन पर बताई जिसका पता चलने पर पिता ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पहले तो आरोपी पिता ने मुक्कों से मारा फिर तलवार निकाल के बेटी पर वार किया। बहन को बचाने के लिए जब छोटा भाई आगे आया तो उसके सिर में तलवार लग गई जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद दोनों बच्चों की आरोपी पिता ने बुरी तरह पिटाई की। बच्चों ने घर से भागकर जान बचाई और अपने रिश्तेदारों को घटना के बारे में सूचित किया। जख्मी हालत में उन्हें इलाज के लिए डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed