फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father and son were locked in a beat box and beaten up, forced to put their thumb impression on a white paper

Chandigarh News: पिता-बेटे को बीट बॉक्स में बंद कर पीटा, जबरन सफेद कागज पर लगवाया अंगूठा

Tue, 05 Aug 2025 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Father and son were locked in a beat box and beaten up, forced to put their thumb impression on a white paper
चंडीगढ़। किशनगढ़ में एक युवक ने पुलिस पर बीट बॉक्स में मारपीट, धमकी देने और सफेद कागज पर जबरन अंगूठा लगवाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। किशनगढ़ निवासी पीड़ित असमित कुमार ने आईजी को ईमेल के जरिये शिकायत भेजकर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आईटी पार्क थाना प्रभारी ऊषा रानी ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

पीड़ित ने आईजी को दी शिकायत में लिखा कि 28 जुलाई 2025 को दोपहर 12:13 बजे उसके पिता को एक स्कूटर सवार ने टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिसकर्मी केशव दहिया और जितेन्द्र कुमार पहुंचे।
विज्ञापन

असमित ने बताया कि वह और उनके पिता स्कूटर सवार के साथ बीट बॉक्स में गए। वहां पूछताछ के दौरान केशव दहिया ने अपशब्द कहे। जब असमित ने इसका विरोध किया तो मौजूद कांस्टेबल जितेंद्र कुमार ने उसे थप्पड़ मारे। इसके बाद जब वे घर लौटने लगे तो पुलिसकर्मियों ने पिता और बेटे की बेरहमी से पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर अंदर करने की धमकी

असमित का आरोप है कि उन्हें धमकी दी गई कि अगर उन्होंने विरोध किया तो उल्टा केस दर्ज कर अंदर कर देंगे। इतना ही नहीं उनसे जबरदस्ती एक सफेद कागज पर अंगूठा भी लगवाया गया। पीड़ित ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने उसके पिता से कहा कि वे सड़क पर क्यों खड़े थे। उसका कहना है कि उसके पिता को चोट आई थी लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल ले जाने से इन्कार कर दिया।

---
एसआई मारपीट से रोक रहे थे लेकिन नहीं रुके

असमित ने बताया कि किशनगढ़ चौक के सामने बने बीट बॉक्स में जब उनके साथ मारपीट की जा रही थी तो वहां मौजूद एक सब-इंस्पेक्टर ने पुलिसकर्मियों को रोकने की कोशिश की लेकिन दोनों पुलिसकर्मी उनकी बात मानने के बजाय पिता-पुत्र को पीटते रहे। असमित ने कहा कि उसने मारपीट का वीडियो भी बनाया लेकिन पुलिसकर्मियों ने मोबाइल से वीडियो डिलीट कर दिया। उसके फोन में अब सिर्फ एक तस्वीर बची है जिसमें चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed