फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father and son dies in road accident in Firozpur

फिरोजपुर में सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत, बरनाला में कंबाइन से मजदूर की गई जान

Tue, 19 Feb 2019 09:12 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुहरसहाए (फिरोजपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुहरसहाए (फिरोजपुर) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 19 Feb 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
Father and son dies in road accident in Firozpur
दुर्घटनाग्रस्त कार

फिरोजपुर-फाजिल्का रोड स्थित गांव पिंडी के पास शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार सड़क पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में बाप-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें आसपास के ग्रामीणों ने स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया। सूचना मिलते ही थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक अवतार पुत्र महेंदर सिंह (43) और प्यार प्रीत पुत्र अवतार सिंह (20) की पहचान निवासी जलालाबाद के रूप में हुई है।

विज्ञापन


थाना गुरुहरसहाए के एएसआई दर्शन लाल ने बताया कि उक्त परिवार रविवार रात तलवंडी में किसी विवाह समारोह में हिस्सा लेने गया था। देर रात शादी समारोह से लौटते समय उनकी कार गांव पिंडी के पास सड़क पर गन्ने से लदी खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में अवतार सिंह और प्यार प्रीत की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन


सरबजीत कौर पत्नी अवतार सिंह गंभीर घायल हो गई। बेटी रवनीत कौर, सिमरजीत कौर पत्नी सुरेंदर सिंह और डेढ़ वर्षीय बच्चे युवराज सिंह पुत्र सुरेंदर सिंह को मामूली चोटें लगी हैं। उन्हें श्री मुक्तसर साहिब में दाखिल करवाया गया है। एएसआई दर्शन लाल ने बताया कि पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कंबाइन के नीचे आकर मजदूर की मौत
बरनाला में काम कर रहे मजदूर की कंबाइन के नीचे आने से मौत हो गई। थाना सिटी-2 पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सब इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर तीन बजे क्रेन से कंबाइन साइड पर लगा रहा था, अचानक झटका लगने से कंबाइन के नीचे जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार बब्बू (40) पुत्र पाला राम महंत निवासी हंडिआया के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि शव सिविल अस्पताल बरनाला के शवगृह में रखवा दिया गया है। परिजनों के बयान के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed