{"_id":"5d2ace328ebc3e6ce8641963","slug":"father-and-son-death-in-road-accident-in-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से कार में लौट रहा था परिवार, गलत दिशा में आ रही कार ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से कार में लौट रहा था परिवार, गलत दिशा में आ रही कार ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत
Sun, 14 Jul 2019 01:37 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 14 Jul 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे काकरू गांव के पास सड़क हादसे में एक पिता-पुत्र की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने कैथल की न्यू अशोक कॉलोनी निवासी निशा थरेजा की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निशा थरेजा ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह अपने परिवार सहित ऑल्टो कार में सवार होकर मामा के बेटे की शादी में जीरकपुर गए थे।
विज्ञापन
शुक्रवार रात जब वह वापस आ रहे थे तो उस वक्त कार को उनके पति विनीत थरेजा चला रहे थे। कार में विनीत के अलावा वह, बेटा धैर्य, बेटी महक व भतीजी पुष्टि थे।
विज्ञापन
इस दौरान जब वह अंबाला के गांव काकरू के पास पहुंचे तो सामने से गलत दिशा में आ रही एक स्विफ्ट कार चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार का संतुलन बिगड़ गया और उनकी कार पुलिया की दीवार में जा टकराई। हादसे को अंजाम देकर आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
निशा ने बताया कि हादसे में उसके पति विनीत व आठ वर्षीय बेटे धैर्य को काफी चोट आईं। हादसे की सूचना मिलते ही अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंचे औैर विनीत व धैर्य को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया।
यहां इलाज के दौरान विनीत और धैर्य की मौत हो गई। निशा ने पुलिस को दी शिकायत में हादसे को अंजाम देने वाले चालक की कार का नंबर पुलिस को दिया है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। बता दें कि इस रोड पर पीर की मजार के पास रास्ता तंग होने के कारण पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं।