फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   father and sarpanch statement in favour of sardara singh

यौन शोषण: सरदार सिंह के बचाव में उतरे पिता और कोच

Thu, 04 Feb 2016 05:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा/रानियां
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा/रानियां Updated Thu, 04 Feb 2016 05:29 PM IST
विज्ञापन
father and sarpanch statement in favour of sardara singh

महिला मित्र के यौन शोषण का आरोप झेल रहे भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह के बचाव में उनके कोच और पिता भी उतर आए हैं। सिरसा में प्रेस वार्ता कर सभी ने आरोपों को झूठा करार देते हुए साजिश के तहत बदनाम करने का प्रयास बताया है। दावा किया है कि जल्द ही सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।

विज्ञापन


भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह सिरसा जिले के गांव संतनगर के निवासी हैं और हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर नियुक्त हैं। सरदार सिंह के भाई दीदार सिंह भी देश के लिए हॉकी खेल चुके हैं पर सरदार सिंह ने इस गांव, प्रदेश और देश को विश्व स्तर पर एक अलग ही पहचान दी है। अब सरदार सिंह पर उनकी कथित मित्र रही इंग्लैंड महिला हॉकी टीम की एक खिलाड़ी ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सरदार सिंह पर लगे इन आरोपों को सरदार के परिवार ने सिरे से नकार दिया। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरदार सिंह के पिता गुरनाम सिंह ने बताया कि कड़ी मेहनत करके उनके पुत्र सरदार सिंह ने थोड़े समय में हॉकी को देश विदेश में एक अलग पहचान दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज सरदार सिंह देश का ही नहीं विश्व के श्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है। गुरनाम सिंह ने कहा कि सरदार की छवि को खराब करने के लिए उस पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाली उक्त युवती सरदार की दोस्त रही है और दोस्ती के नाते वह उनके घर भी आ चुकी है, लेकिन दोनों की सगाई हुई है यह बात कहना सही नहीं है। उन्होंने सगाई हो और किसी को पता भी न चले ऐसा कैसे हो सकता है।

सरदार सिंह पर आरोप गलत: सरपंच

father and sarpanch statement in favour of sardara singh

गांव संतनगर के सरपंच गुरदीप सिंह का कहना है, सरदार सिंह पर इस प्रकार के आरोप लगाना गलत है। उन्होंने कहा कि इन आरोपों में थोड़ी सी भी सच्चाई नहीं है। सरदार सिंह ने गांव संतनगर का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है, इसलिए पूरा गांव इन आरोप से आहत है।

उधर सरदार सिंह के कोच रहे बलदेव सिंह का कहना है कि वे अपने शिष्य को अच्छी तरह से जानते हैं। उन्होंने बताया कि चैनल पर चल रही खबरों से ही उन्हें पता चला कि सरदार पर किसी युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि जब किसी के घर पर कोई फंक्शन होता है तो सारे गांव को पता चल जाता है और वे तो सरदार के कोच रहे हैं क्या उन्हें सरदार की सगाई का पता नहीं चलता।

उन्होंने कहा कि कोई साजिश के तहत सरदार को फंसाने और बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आरोप पहले भी कई खिलाड़ियों पर लगे हैं और जांच के बाद वे निर्दोष पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed