{"_id":"62b2c657dec4f30ea97556d8","slug":"fatehabad-municipal-election-results-bjp-candidate-won-in-fatehabad-and-jjp-candidate-defeat-in-tohana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad Municipal Election Results: फतेहाबाद में भाजपा प्रत्याशी की जीत, टोहाना में जजपा उम्मीदवार की हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad Municipal Election Results: फतेहाबाद में भाजपा प्रत्याशी की जीत, टोहाना में जजपा उम्मीदवार की हार
Wed, 22 Jun 2022 01:34 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:34 PM IST
सार
भूना में निर्दलीय प्रत्याशी अर्पणा पसरीजा को 7339 जबकि दूसरे नंबर पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी भजनलाल कंबोज को 3461 वोट मिले।
विज्ञापन
अर्पणा पसरीजा, नरेश बंसल, प्रीति खन्ना और राजेंद्र सिंह खिंची।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद जिले की चार निकायों में निर्दलीयों का पलड़ा भारी रहा है। फतेहाबाद नगर परिषद में जहां भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह खिंची ने जीत दर्ज की है, वहीं पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र बबली के गृहक्षेत्र टोहाना की नगर परिषद पर निर्दलीय प्रत्याशी नरेश बंसल की विजय हुई है। हालांकि, इस निर्दलीय प्रत्याशी को अंदरखाते भाजपा ने भी समर्थन दिया था।
विज्ञापन
रतिया में भाजपा का ही विधायक व जिलाध्यक्ष होने के बावजूद पार्टी की करारी हार हुई है, यहां भाजपा प्रत्याशी अंजू जग्गा तीसरे स्थान पर रहीं। फतेहाबाद में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह खिंची ने अपने निकटतम विपक्षी कांग्रेस व माकपा समर्थित वीरेंद्र एडवोकेट को 1059 मतों से पराजित किया। राजेंद्र खिंची को 13842 वोट मिले जबकि वीरेंद्र एडवोकेट को 12783 वोट मिले।
विज्ञापन
वहीं टोहाना में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश बंसल ने जजपा प्रत्याशी रमेश गोयल को 4240 वोटों से हराया। नरेश बंसल को 14113 जबकि रमेश गोयल को 9873 वोट मिले। रतिया में निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति खन्ना को 7290 वोट जबकि निर्दलीय प्रत्याशी सुषमा मदान को 5941 वोट मिले।
विज्ञापन
यहां तीसरे नंबर पर रहीं भाजपा प्रत्याशी अंजू जग्गा को 2256 वोट मिले। हालांकि, रतिया में विजेता रहीं प्रत्याशी प्रीति खन्ना को कांग्रेस ने समर्थन दिया था। भूना में निर्दलीय प्रत्याशी अर्पणा पसरीजा को 7339 जबकि दूसरे नंबर पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी भजनलाल कंबोज को 3461 वोट मिले।