चंडीगढ़। एनआईआईएफटी मोहाली ने बुधवार देर शाम टैगोर थिएटर में फैशन शो अनुकमा का आयोजन किया। इसमें ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष के छात्रों की 38 डिजाइन कलेक्शन को प्रदर्शित किया गया। छात्रों ने इन कलेक्शन को खुद डिजाइन किया था। इस दौरान छात्राओं को उनके प्रदर्शन के अनुसार 17 अवार्ड से सम्मानित किया गया।
बेस्ट डिजाइन कलेक्शन का अवॉर्ड इशिका शर्मा, बेस्ट गारमेंट कंस्ट्रक्शन का सौम्या गर्ग, मोस्ट कमर्शियल कलेक्शन का परिनाज और सवनीत, बेस्ट इंटरप्रिटेशन ऑफ कॉन्सेप्ट का अवार्ड धीरज और हेमंत, मोस्ट इनोवेटिव पैटर्न मेकिंग रवि कुमार को दिया गया। डिजाइन डेवलपमेंट में क्राफ्ट का सबसे अच्छा उपयोग आरुषि और मौलश्री ने किया। वहीं डिजाइन डवलपमेंट में आर्ट का सर्वश्रेष्ठ उपयोग में गुंजन, हिया और मुस्कान की ओर से अवार्ड अर्जित किया गया। इनके साथ ही आकाश, अदिति, जसमीन, काजल और तन्वी को प्रशंसा प्रमाण पत्र दिए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि उद्योग और वाणिज्य विभाग के प्रिंसिपल सेक्त्रस्ेटरी दिलीप कुमार और सह निदेशक सिबिन सी रहे। अनुकमा 2022 शो को कोऑर्डिनेटर डॉ. सिमृता सिंह ने कोरियोग्राफ किया था।