फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers will protest across country against rising fuel prices on July 8

ईंधन की बढ़ती कीमतों का विरोध: आठ जुलाई को देशभर में किसानों का प्रदर्शन, 67 संगठनों की बैठक में हुआ फैसला

Fri, 02 Jul 2021 11:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Jul 2021 11:21 PM IST
सार

ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ किसानों ने विरोध प्रदर्शन का एलान कर दिया है। शुक्रवार को हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठक कर यह फैसला लिया। पिछले सात माह से किसान यहां पर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत हैं। 

विज्ञापन
Farmers will protest across country against rising fuel prices on July 8
किसान आंदोलन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि कानून रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों ने अब ईंधन की बढ़ती कीमत को लेकर भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने आठ जुलाई को देशभर में प्रदर्शन कर बढ़ती कीमतों का विरोध जताने का फैसला लिया है। इसके साथ ही हरियाणा, उत्तर प्रदेश व चंडीगढ़ में किसानों के साथ ही समर्थकों पर दर्ज मुकदमे जल्द वापस लेने की मांग की गई है। 

विज्ञापन


कुंडली बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े संगठनों की बैठक हुई, जिसमें देशभर से 67 किसान संगठनों ने भाग लिया। यहां फैसला लिया गया कि ईंधन की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है और पेट्रोल-डीजल के दाम कई जगह 100 से पार पहुंच गए हैं। इस तरह ही गैस सिलिंडर के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य बलबीर सिंह राजेवाल, जगजीत सिंह दल्लेवाल, दर्शनपाल, गुरनाम सिंह चढूनी, युद्धवीर सिंह ने कहा कि ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर ही आठ जुलाई को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं भाजपा व सहयोगी दलों के नेताओं का विरोध जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही कहा गया कि हरियाणा, यूपी, चंडीगढ़ समेत अन्य जगहों पर प्रदर्शन करने पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं, इनको जल्द ही खत्म नहीं किया गया तो किसान उन सभी जगहों पर जाकर विरोध जताएंगे और वहां भी आंदोलन शुरू किया जाएगा। 


पंचकूला में प्रदर्शन के दौरान अनुशासनहीनता के आरोप की जांच को बनाई कमेटी
भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि पंचकूला में प्रदर्शन के दौरान अनुशासनहीनता की गई थी, यह मामला जानकारी में आया है। इस तरह अनुशासनहीनता से संगठन व आंदोलन को नुकसान होता है। इसलिए उसकी जांच के लिए कमेटी बनाई गई है, जिसमें अंबाला से विनोद राणा, मलकीत, कुरुक्षेत्र से बलकार सिंह, यमुनानगर से संजू, इंद्री से रामपाल चहल को रखा गया है। यह कमेटी मामले की जांच करेगी और उसके बाद वह कोई फैसला लेगी तो उसे मंजूर किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed